फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Actor Akhilendra Mishra reached the court of Mahakal, recited Shiv Tandav Stotra to Baba from Nandihal.

Ujjain Mahakal: महाकाल के दरबार पहुंचे अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा, नंदीहाल से बाबा को सुनाया शिव तांडव स्त्रोत

Wed, 27 Dec 2023 09:09 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 09:09 PM IST
सार

चंद्रकांता धारावाहिक में क्रूर सिंह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। उन्होंने नंदी हाल में शिव तांडव स्त्रोत का पाठ किया और उसके बाद मीडिया से कहा कि महाकाल के बिना मन कहां लगता है। 

विज्ञापन
Actor Akhilendra Mishra reached the court of Mahakal, recited Shiv Tandav Stotra to Baba from Nandihal.
महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा बुधवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद इसी चौखट से बाबा महाकाल को दंडवत प्रणाम किया। 
विज्ञापन


प्रसिद्ध अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा को बाबा महाकाल के दर्शन करवाने आए अभिषेक शर्मा ने बताया कि अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा बाबा महाकाल के भक्त हैं, जो कि समय-समय पर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने आते ही रहते हैं। अखिलेन्द्र मिश्रा ने चांदी द्वार पर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद आपने नंदी हाल में शिव तांडव स्त्रोत का पाठ किया और उसके बाद मीडिया से कहा कि महाकाल के बिना मन कहां लगता है। 
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि मैं इंदौर तक आया था जहां से मौका मिलते ही सीधे बाबा महाकाल के दरबार में दौड़ा चला आया। जहां जाकर मैंने बाबा महाकाल को शिव तांडव स्त्रोत सुनाया। आपने बताया कि भगवान शिव ही सब कुछ है, कण कण में भगवान शिव विराजमान हैं। बाबा महाकाल के दर्शन कर में बहुत आनंद विभोर हूं। महाकाल लोक बनने के बाद में पहली बार मंदिर आया हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed