फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Aam Aadmi Party will hold election from Ujjain on 11th

Ujjain: आम आदमी पार्टी 11 को करेगी चुनाव का शंखनाद, रानी अग्रवाल और पंजाब विधायक मनजिंदर सिंह आएंगे उज्जैन

Sat, 10 Jun 2023 04:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 10 Jun 2023 04:03 PM IST
सार

पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल एवं पंजाब सरकार में विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा महाकाल दर्शन के पश्चात सुबह नौ बजे कार्यकर्ता संवाद और पत्रकारों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party will hold election from Ujjain on 11th
रानी अग्रवाल और विधायक मनजिंदर सिंह - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल एवं पंजाब सरकार में विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा का 11 जून रविवार को उज्जैन में प्रथम आगमन हो रहा है। महाकाल दर्शन के पश्चात सुबह नौ बजे कार्यकर्ता संवाद और सर्किट हाउस पर पत्रकारों को संबोधित करेंगे और भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव इंजीनियर अक्षय पाटीदार ने बताया कि आगामी विधानसभा 2023 के चुनाव में प्रदेश की सारी सीट पर आप चुनाव लड़ेगी। इस तारतम्य में उज्जैन में चुनावी शंखनाद किया जाएगा। आप पार्टी के द्वारा चल रहे सदस्यता अभियान के तहत नए सदस्यों को भी सदस्यता दिलाई जाएगी। तत्पश्चात आप पार्टी के कार्यकर्ताओं शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच बनाकर अतिथियों का स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed