फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   A young man crossing the river holding a buffalo tail died due to drowning in deep water

Ujjain News: भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करना पड़ा भारी, गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत

Sun, 14 May 2023 07:48 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 14 May 2023 07:48 AM IST
सार

भैंस की पूछ पकड़कर चंबल नदी पार कर रहे एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
A young man crossing the river holding a buffalo tail died due to drowning in deep water
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कहा जाता है कि भैंस गहरे पानी में जाते ही पसर जाती है और गहरे पानी में जाते ही गोता लगाने लगती है लेकिन यह बात एक युवक को पता नहीं थी, जिसने भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करने का प्रयास किया और अपनी इस गलती का खामियाजा उसे जान देकर चुकाना पड़ा है। 
विज्ञापन


इंगोरिया थाना पुलिस ने बताया कि मिथुन (पुत्र देवीसिंह 16 वर्ष निवासी किलोली थाना इंगोरिया) शुक्रवार दोपहर जंगल में मवेशी चराने पहुंचा था। इसी दौरान मिथुन भैंस की पूंछ पकड़कर चंबल नदी पार करने लगा। भैंस ने बीच नदी में पहुंचकर गहराई में गोता लगा दिया, जिससे मिथुन के हाथ से भैंस की पूंछ छूट गई और वह गहरे पानी में डूब गया। आसपास के लोगों ने उसकी लाश नदी में देखकर परिजनों को सूचना दी। इंगोरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा, बाद में परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed