फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A vehicle thief who stole bikes and hid them in ruins has been caught and is now in jail.

Ujjain News: शातिर वाहन चोर पकड़ाया जो बाइक चुराकर खंडहर में छुपा देता था, ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में

Fri, 26 Sep 2025 05:53 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 26 Sep 2025 05:53 PM IST
सार

पंवासा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चोर गजराज तंवर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ में उसने दो और बाइक चोरी की वारदात कबूली। उसकी निशानदेही पर खंडहर से दो बाइक और मिलीं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
A vehicle thief who stole bikes and hid them in ruins has been caught and is now in jail.
पुलिस गिरफ्त में चोर

विस्तार

पंवासा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उससे चोरी की बाइक जब्त की है। पूछताछ में उसने दो अन्य वारदात करना भी कबूला है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने श्री सिंथेटिक्स स्थित पुरानी फैक्ट्री के खंडहर से दो और बाइक बरामद की है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि पीटीएस से चोरी हुई बाइक लेकर एक संदिग्ध युवक हरसोदन फंटा, आलू गोदाम के सामने रोड किनारे खड़ा है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक पुलिस को देख भागने लगा, लेकिन उसे घेराबंदी कर धरदबोचा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गजराज पिता समंदर तंवर (24) बताया जो मूलत: सीहोर के मेहतवाड़ा थाने क्षेत्र के ग्राम जकड़ीखुर्द का रहने वाला है और वर्तमान में पंवासा मल्टी में रहता है। बाइक के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी घबरा गया और फिर कबूल किया उसने 3 सितंबर को पीटीएस मक्सी रोड क्षेत्र से चुराई थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर बाइक क्रमांक एमपी 13 एफआर 8678 जब्त की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डबरा में निजी बैंक शाखा में चार करोड़ का गोल्ड घोटाला, लॉकर में बदल गया सोना
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडहर में छिपा रखी थी दो बाइक
थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी गजराज ने 21 फरवरी को पंवासा के मयूरनगर और 17 सितंबर को संजीवनी हॉस्पिटल के सामने से बाइक चुराना भी स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दोनों बाइक श्री सिंथेटिक स्थित पुरानी फैक्ट्री के खंडहर से बरामद की है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed