फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   9th class student murdered after rape in Ujjain, dead body found in sack in semi-naked condition in second floor of house

MP News: 9वीं कक्षा की छात्रा की रेप के बाद हत्या, घर की दूसरी मंजिल में अर्धनग्न हालत में बोरे में मिली लाश

Mon, 04 Jul 2022 08:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 04 Jul 2022 08:49 AM IST
सार

उज्जैन में 9वीं कक्षा की छात्रा का घर की दूसरी मंजिल में अर्धनग्न हालत में शव मिला है। लाश की हालत देखकर पुलिस ने रेप के बाद हत्या होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
9th class student murdered after rape in Ujjain, dead body found in sack in semi-naked condition in second floor of house
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में 9वीं कक्षा की छात्रा का घर की दूसरी मंजिल में अर्धनग्न हालत में शव मिला है। छात्रा शनिवार सुबह से घर से लापता थी। दोपहर में उसकी लाश घर में ही दूसरी मंजिल के कमरे में बोरे में बंद मिली। छात्रा के गले पर गला घोंटने के निशान मिले हैं, वहीं लाश की हालत देखकर पुलिस ने रेप के बाद हत्या होने की आशंका जताई है। पुलिस ने छात्रा का शव पीएम के लिए भेजा है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। 
विज्ञापन


घटना उज्जैन जिले से करीब 70 किमी दूर ग्राम खेड़ावदा की है। बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय नाबालिग नाना-नानी के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। बच्ची के माता पिता रतलाम में रहते हैं। वह शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे से घर से गायब थी, जब काफी देर तक नहीं मिली तो घर वालों ने उसकी तलाश की। शाम के 5 बजे तक बच्ची कहीं नहीं मिली, जिसके बाद परिजनों ने भाटपचलाना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची को खोजबीन शुरू की, इसी दौरान परिवार वालों ने बताया कि लड़की की लाश घर की दूसरी मंजिल में मिली है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो बच्ची का शव बोरे में बंद था, उसके गले में निशान थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने भी रविवार सुबह घटनास्थल का जायजा लिया। भाटपचलाना के टीआई संजय वर्मा ने बताया की शुरुआत जांच में नाबालिग लड़की का गला घोंटने के निशान मिले है। लड़की की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है, दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी करीबी पर रेप और हत्या का शक
छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस को किसी करीबी पर शक है। पुलिस का कहना है कि लड़की के नाना रोजाना सुबह चाय पीने के बाद गांव में चौपाल पर चले जाते हैं। इसके बाद नानी भी मंदिर चली जाती हैं सुबह करीब एक घंटे तक घर में कोई नहीं रहता है। इस दौरान लड़की की हत्या की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed