{"_id":"679639228f071f2ce407a24a","slug":"76th-republic-day-was-celebrated-with-joy-and-pomp-minister-in-charge-tetwal-hoisted-the-national-flag-in-the-main-program-in-ujjain-district-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2561700-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: उल्लास-धूमधाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस, प्रभारी मंत्री टेटवाल ने उज्जैन में फहराया राष्ट्र ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: उल्लास-धूमधाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस, प्रभारी मंत्री टेटवाल ने उज्जैन में फहराया राष्ट्र ध्वज
Sun, 26 Jan 2025 07:59 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 07:59 PM IST
सार
76वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन के दशहरा मैदान में मुख्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली गईं, और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम उत्साह और गर्व से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री टेटवाल ने परेड का निरीक्षण किया।
विस्तार
भारतीय गणतंत्र के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल के मुख्य आतिथ्य में मुख्य समारोह रविवार को दशहरा मैदान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने स्थल पर पहुंचकर राष्ट्र ध्वज फहराया और राष्ट्रगान हुआ। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री ने खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया एवं आकाश में प्रसन्नता के प्रतीक गुब्बारे छोड़े। इस दौरान कला पथक दल द्वारा मप्र गान का गायन किया गया। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन किया। प्रभारी मंत्री टेटवाल ने सभी परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। प्रभारी मंत्री ने इसके पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सैनानी एवं लोकतंत्र सैनानियों के बीच पहुंचकर शाल एवं श्रीफल से उनका सम्मान किया।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई
गणतंत्र दिवस समारोह में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई। इनमें सर्वप्रथम शासकीय क.उ.मा.वि दशहरा मैदान एवं उत्कृष्ट उ.मा.वि माधव नगर के 1000 विद्यार्थियों के द्वारा पीटी प्रदर्शन किया गया। मालवा क्षेत्र में धूमधाम से मनाए जाने वाले संजा उत्सव की नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति सांई सनातन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने दी। इसके पश्चात सेंट मेरिज कॉन्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद भारतीय ज्ञानपीठ हायर सेकेण्डरी स्कूल महानंदा नगर के विद्यार्थियों ने मनमोहने वाली भगवान श्री राम की कथा की प्रस्तुति नृत्य के माध्यम से दी। इसके पश्चात केन इंटरनेशनल गल्स स्कूल के द्वारा ब्रज की होली की प्रस्तुति नृत्य के माध्यम से दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात लोकमान्य टीलक सांस्कृतिक न्यास एवं माधव मल्खंभ प्रशिक्षण केन्द्र माधव सेवा न्यास भारत माता मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा मलखंभ की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विभिन्न विभागों ने आकर्षक झांकियां निकाली
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बाद विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की गई आकर्षक झांकियां निकाली गईं। शिक्षा विभाग द्वारा वेदशाला, डोंगला एस्ट्रोलेब, जिला पंचायत द्वारा बटीक प्रिंट, क्रियाशील पंचायत, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिसिटी मॉडल, आयुष्मान कार्ड 70 प्लस वितरण, सामाजिक न्याय विभाग द्वारा नशा मुक्ति केन्द्र, यूडीए द्वारा क्षिप्रा विहार कमर्शियल सेंटर एवं धार्मिक पर्यटन, कृषि विभाग द्वारा कृषि संबंधी आधुनिक यंत्र प्राकृतिक खेती, महिला एवं बाल विकास द्वारा मीलेट प्रमोशन, कुपोषण से मुक्ति, जिला जेल द्वारा सुधार गृह, गौशाला, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य नवाचार, एमपीएसईबी द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्ति बिजली योजना, पीएचई द्वारा वर्षा जल संचयन, जल संसाधन विभाग द्वारा क्षिप्रा शुद्धिकरण, सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना, एमपीआरडीसी और लोक निर्माण विभाग द्वारा केबल कार, मेट्रो, सदावल हेलीपेड, दताना एयरस्ट्रीप, राजस्व विभाग द्वारा जनकल्याण अभियान और उद्योग विभाग द्वारा नवीन औद्योगिक क्षेत्र महिदपुर मॉडल का प्रदर्शन झांकियों में किया गया।
शासकीय सेवकों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार वितरण
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी उल्लेखनीय कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रभारी मंत्री टेटवाल ने प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार वितरीत किए। इनमें 56 विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी तथा 46 पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तथा 4 आम नागरिकों को दायित्वों के कुशल निर्वहन और सराहनीय योगदान पर प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार वितरीत किए गए। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिला पुलिस बल महिला प्लाटून दल को प्रथम पुरस्कार, 32वीं वाहिनी सशस्त्र बल को द्वितीय पुरस्कार एवं जिला पुलिस पुरुष बल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा झांकी में शिक्षा विभाग को प्रथम पुरस्कार, उज्जैन विकास प्राधिकरण को द्वितीय एवं जिला पंचायत को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत केन इंटरनेशनल स्कूल को प्रथम पुरस्कार, सांई सनातन स्कूल को द्वितीय पुरस्कार और भारतीय ज्ञानपीठ महानंदा नगर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त मंत्री टेटवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी दलों को 5-5 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दिए जाने और मलखंभ के विद्याथीर्यों को 11 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दिए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र व्यास और पद्मजा रघुवंशी ने किया।
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेडा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, बहादुर सिंह बोरमुण्डला, संजय अग्रवाल, अशोक प्रजापत, राजेन्द्र भारती, एडीजी उमेश जोगा, संभागायुक्त संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक एवं अन्य गणमान्य नागरिक तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

हर्ष उल्लास और धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, प्रभारी मंत्री टेटवाल ने उज्जैन जिले में