फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   4 Days Friendship Turns Costly - Kidnapped, Asked For 50 Lakh Ransom, And Extorted 10 Lakh Obscene Video

MP: पहले सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, फिर चला किडनैपिंग का खेल; 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए बनाया गंदा वीडियो

Tue, 21 Jul 2026 01:28 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 01:28 PM IST
सार

उज्जैन में इंस्टाग्राम पर हुई चार दिन की दोस्ती एक युवक को भारी पड़ गई। मिलने के बहाने बुलाकर उसका कथित रूप से अपहरण किया गया, अश्लील वीडियो बनाया गया और परिवार से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
4 Days Friendship Turns Costly - Kidnapped, Asked For 50 Lakh Ransom, And Extorted 10 Lakh Obscene Video
थाना नानाखेड़ा।

विस्तार

 इंस्टाग्राम पर चार दिन की दोस्ती युवक को उस वक्त भारी पड़ गई, जब युवती उससे मिलने पहुंची और उसके गिरोह में शामिल साथियों ने युवक का अपहरण कर लिया। उसका अश्लील वीडियो बनाया और परिवार से 50 लाख की फिरौती मांगी। जिसके बाद 26 लाख में सौदा तय किया गया। 10 लाख रुपये लिये गये। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो पड़ताल शुरू की गई।
विज्ञापन


नरवर में रहने वाले हैदर पिता कलाम पटेल की कुछ दिन पहले सीहोर की रहने वाली युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। युवती ने काम की जरूरत होेने की बात कही। 18 जुलाई की देर शाम युवती उज्जैन पहुंची। हैदर कार से उसे रेलवे स्टेशन लेने गया। जहां से हैदर उसे इंदौररोड स्थित परिचित की होटल लेकर आया। जहां काम की बात कराई गई।
विज्ञापन


हैदर की आंख पर पट्टी बांधकर अज्ञात स्थान पर ले गए
होटल से दोनों कार से निकले, उसी दौरान तपोभूमि के समीप 2 कारों में सवार होकर 5 से 6 व्यक्ति पहुंचे और हैदर की कार को रोक लिया। उन्होने हिन्दू युवती के साथ होने पर मारपीट की और हैदर की आंख पर पट्टी बांधकर अज्ञात स्थान पर ले गए। जहां उसका अश्लील वीडियो बनाया गया और 50 लाख की फिरौती मांगी गई। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 लाख में सौदा तय किया गया
हैदर के परिवार ने 50 लाख देने में असमर्थता जताई तो 26 लाख में सौदा तय किया गया। परिवार ने 10 लाख की राशि अपहरणकतार्ओं तक पहुंचाई। आंखों पर पट्टी बांधकर एक दिन तक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखने के बाद के बाद 19 जुलाई को हैदर का इंदौर रोड पर छोड़ दिया।

16 लाख की वसूली के लिये उसकी कार, चैन और घड़ी रख ली। जिसके बाद हैदर ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत नानाखेड़ा थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण, ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरू की है।

गिरोह की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की मदद
मामले में नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि शिकायत दर्ज कर अपहरण-ब्लैकमेलिंग में शामिल गिरोह की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों से पता लगाने की कोशिश जारी है।

सीहोर की रहने वाली युवती का नाम अंजली ठाकुर सामने आया है। उसे 10 लाख ठगने वाले गिरोह का साथी माना जा रहा है। गिरोह में शामिल एक युवक का नाम लोकेश शर्मा सामने आया है। पुलिस की टीम अलग-अलग स्थानों पर रवाना की गई है। संभावना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जायेगा।


ये भी पढ़ें- Live MP Assembly Session live: मुख्य मुद्दों पर सरकार का ध्यान नहीं; भटकाने की रणनीति है यूसीसी-कांग्रेस

हिरासत में आने पर खुल सकते है राज
माना जा रहा है कि सोशल मीडिया की आड़ में हैदर के साथ हुई घटना को गिरोह ने एक संगठित गिरोह ने अंजाम दिया है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि इनके हिरासत में आने पर इनकी ठगी का शिकार कई ओर लोग सामने आ सकते है। यह भी माना जा रहा है कि अलग-अलग शहरों में जाकर इस तरह की घटना को अंजाम देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed