फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Yunus Abhishek of Karnataka appeared in Gaya Bhasmari with fragrance, doubts due to antics came to the fore...

उज्जैन: कर्नाटक का युनूस अभिषेक बनकर खुशबू के साथ गया भस्मारती में, हरकतों से हुआ शक तो हकीकत आई सामने...

Wed, 15 Dec 2021 04:12 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 15 Dec 2021 04:12 PM IST
सार

कुछ दिन पहले मुस्लिम युवक के महाकाल दर्शन पर बवाल मचने के बाद बुधवार को नया मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ महाकाल मंदिर पहुंचा और भस्मारती में  शामिल हुआ। मंदिर में प्रवेश के लिए उसने दूसरे के नाम के आधार कार्ड का उपयोग किया। 

विज्ञापन
Ujjain: Yunus Abhishek of Karnataka appeared in Gaya Bhasmari with fragrance, doubts due to antics came to the fore...
खुशबू और युनूस से पूछताछ करते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ दिन पहले मुस्लिम युवक के महाकाल दर्शन पर बवाल मचने के बाद बुधवार को नया मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ महाकाल मंदिर पहुंचा और भस्मारती में  शामिल हुआ। मंदिर में प्रवेश के लिए उसने दूसरे के नाम के आधार कार्ड का उपयोग किया। उसके हाव भाव और हरकतों में शक हुआ तो पूछताछ की। इसके बाद मामला उजागर हुआ। फिलहाल महाकाल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह महाकाल की भस्मारती में युवक-युवती पहुंचे थे। युवक का नाम युनूस मुल्ला निवासी कर्नाटक है जबकि युवती का नाम खुशबू दुबे है। वह महाराष्ट्र में रहती है। युनूस के पास अभिषेक दुबे का नाम का आधार कार्ड मिला और इसी की बदौलत वह भस्मारती में गया था। बताया जा रहा है कि युनूस खुशबू का बॉयफ्रेंड है और दोनों साथ में उज्जैन आए थे। महाकाल मंदिर प्रशासन ने इसकी सूचना महाकाल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद युनूस मुल्ला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। युवती को भी हिरासत में लिया है। मंदिर समिति प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने कहा कि यह मामला धोखाधड़ी का है, इसीलिए पुलिस को सौंप दिया है। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि मंदिर समिति से सूचना मिलने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

Ujjain: Yunus Abhishek of Karnataka appeared in Gaya Bhasmari with fragrance, doubts due to antics came to the fore...
युवक के पास से मिला यह आधार कार्ड। - फोटो : सोशल मीडिया
अपना भाई बताकर किया था मंदिर में प्रवेश
बताया जा रहा है कि खुशबू और युनूस एक दो दिन पहले उज्जैन आए होंगे क्योंकि दोनों ने बुधवार तड़के होने वाली भस्मारती के लिए बुकिंग करवाई थी। युनूस की बुकिंग अभिषेक दुबे के नाम से हुई थी और उसने उसी के नाम का आधार कार्ड लगाया था। कर्मचारियों के पूछने पर खुशबू ने उसे अपना भाई बताया था। इसके बाद दोनों को भस्मारती की अनुमति मिली थी। भस्मारती में दोनों पंडित के माध्यम से गए थे और सबसे आगे की पंक्ति में बैठे थे। वहां आरती के दौरान ही युनूस की हरकतें अजीब लगी। वह हिंदू रीति-रिवाजों व आरती के नियमों का पालन नहीं कर पा रहा था। इस पर उसे शक के दायरे में लिया। उसका आधार कार्ड मांगा तो उसने अभिषेक दुबे के नाम का कार्ड दिखाया लेकिन आधार कार्ड में दोनों के फोटो का मिलान नहीं हो पाया। इस पर थोड़ी सख्ती बरती तो युनूस ने खुद का आधार कार्ड दिखाया और इस तरह वह पकड़ में आया। इस मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि खुशबू और युनूस जब होटल में रूकने गए थे तो युनूस ने अपना ओरिजिनल आधार कार्ड दिखाया था इस पर होटल प्रबंधन ने कमरा नहीं दिया था। उनको लव जिहाद की आशंका हुई थी। इसके बाद खुशबू ने युनूस को अपने भाई अभिषेक का आधार कार्ड दिया ताकि आगे से कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed