फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Two-time councilor and twice contested assembly elections, former district president of Congress joined BJP with brother, Congress suffered a setback

उज्जैन: दो बार के पार्षद और दो बार विधानसभा चुनाव लड़े कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने भाई के साथ थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस को लगा झटका

Thu, 03 Feb 2022 01:23 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 01:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश ने कांग्रेस ने घर चलो घर घर चलो अभियान शुरू किया और कांग्रेस के नेताओं ने ही घर छोड़ दिया। वे भाजपा के घर में चले गए। उज्जैन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे जयसिंह दरबार ने अपने भाई विजयसिंह के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।

विज्ञापन
Ujjain: Two-time councilor and twice contested assembly elections, former district president of Congress joined BJP with brother, Congress suffered a setback
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जयसिंह दरबार का स्वागत करते सीएम व मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने घर चलो, घर घर चलो अभियान शुरू किया लेकिन खुद के घर में ही कांग्रेस नजर नहीं रख पाई। मप्र के उज्जैन में कांग्रेस के कद्दावर नेता ने अपने भाई के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका भाजपा में स्वागत किया। इस घटनाक्रम से उज्जैन दक्षिण में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा फायदे की स्थिति में है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व पार्षद जयसिंह दरबार अपने भाई विजय सिंह के साथ भाजपा में शामिल हुए। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दोनों का भाजपा में स्वागत किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस दौरान उपस्थित रहे। विजय सिंह ने कहा कि भाजपा की नीति और सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा ने उन्हें पार्टी से जुड़ने को प्रेरित किया। कांग्रेस की नीतियां और शीर्ष नेतृत्व अब वैसा नहीं जैसा शुरुआत में था। दरअसल, जयसिंह दरबार उज्जैन में कांग्रेस के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं। उज्जै दक्षिण सीट पर उनका खासा होल्ड है। वे लगातार दस साल तक पार्षद रहे और पांच साल तक कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष रहे। दो बार विधायक का चुनाव लड़े। एक बार पार्टी के टिकट पर लड़े तो दूसरी बार निर्दलीय ताल ठोंकी, लेकिन दोनों ही बार पराजित हुए। एक बार तो वर्तमान मंत्री मोहन यादव ने ही उन्हें चुनाव हराया था, हालांकि दरबार ने कड़ी टक्कर दी थी और मुकाबला रोचक हुआ था। उनके छोटे भाई विजयसिंह दरबार पूर्व पार्षद और निगम में उपनेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। इधर जयसिंह दरबार के भाजपा में आने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी है और अटकलों का दौर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


अभियान शुरू करते ही लगा झटका
गौरतलब है कि 2 फरवरी से कांग्रेस ने मप्र में घर चलो घर घर चलो अभियान शुरू किया है। इसके तहत कांग्रेस नेता घर घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की नाकामी गिनाएंगे। नए सदस्य बनाएंगे। इस अभियान के शुरू होने के बाद ही उज्जैन में हुआ घटनाक्रम अब कांग्रेस के लिए फजीहत बन गया है। भाजपा नेता कांग्रेस पर तंज कस रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा ने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा कि घर आया मेरा परदेशी...घर घर चलो अभियान कमलनाथजी ने शुरू किया और  पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयसिंह दरबार पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष विजयसिंह दरबार शिवराज जी व वीडी शर्माजी के घर आ गए। अपने खास समर्थक सज्जन सिंह वर्मा के क्षेत्र से अभियान की शुरुआत पनौती साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed