फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Truck stuck on the tracks, gateman and loco pilot averted the accident by stopping the rail

उज्जैन: पटरियों पर फंस गया ट्रक, गेटमैन और लोको पायलट ने रेल रोककर टाला हादसा

Sat, 30 Oct 2021 04:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 30 Oct 2021 04:52 PM IST
सार

नागदा और उज्जैन के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर एक ट्रक फंस गया था। एक्सल टूटने से ट्रक आगे या पीछे नहीं हो पा रहा था। गनीमत है कि लोको पायलट ने ट्रक को देख लिया और समय रहते ट्रेन को रोक लिया।  

विज्ञापन
Ujjain: Truck stuck on the tracks, gateman and loco pilot averted the accident by stopping the rail
उज्जैन में रोकी गई ट्रेन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन. नई दिल्ली से इंदौर आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलट और रेलवे फाटक के गेटमैन की समझबूझ की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, नागदा और उज्जैन के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर एक ट्रक फंस गया था। उसका एक्सल टूटने से ट्रक आगे या पीछे नहीं हो पा रहा था। उसी समय ट्रेन भी आ गई। गनीमत है कि लोको पायलट ने ट्रक को देख लिया और समय रहते ट्रेन को रोक लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

मामला शुक्रवार का है। उन्हेल से इंगोरिया फाटे पर रेलवे फाटक के बीच में लोडिंग ट्रक फंस गया था। गेट खुले थे, तब ट्रक ड्राइवर ने लोडेड वाहन निकालने की कोशिश की। जैसे ही ट्रक पटरियों तक पहुंचा, उसका एक्सल टूट गया। इसी दौरान गेट भी बंद हो गए। ट्रक चालक भी घबरा गया। गेटमैन ने उज्जैन से आ रही गाड़ी को रेड सिग्नल दिया और ट्रेन को जैसे-तैसे रुकवाया। 

विज्ञापन

लोको पायलट ने धीमी की ट्रेन की गति
करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही क्योंकि लोडेड ट्रक पटरी पर ही फंसा था। उसका एक्सल टूटने के कारण आगे नहीं जा पा रहा था। दूसरे वाहनों की मदद से उसे खींचा गया। ट्रक को फंसा देख इंटरसिटी के लोको पायलट ने ट्रेन की गति धीमी कर बाद में उसे रोक लिया। इससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो अन्य ट्रेनें भी हुई प्रभावित
पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि उन्हेल पलसोड़ के बीच गेट नंबर 10-ई पर ट्रक खराब हो गया था। इस वजह से इंटरसिटी के अलावा इंदौर-मुंबई दुरंतो, जोधपुर-इंदौर ट्रेनों को पास के ही स्टेशन पर रोक दिया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed