फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: The waiter accuses the hotel manager of MP Tourism Board, pressurizes him to have an unnatural relationship

उज्जैन: एमपी टूरिज्म बोर्ड की होटल के मैनेजर पर वेटर ने लगाए आरोप, अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए बनाते हैं दबाव

Tue, 10 May 2022 05:18 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 10 May 2022 05:18 PM IST
सार

एमपी टूरिज्म बोर्ड की होटल उज्जैयिनि व होटल शिप्रा उज्जैन के मैनेजर पर वेटर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस से शिकायत कर कहा है कि मैनेजर उससे अप्राकृतिक संबंध बनाना चाहता है। आएदिन दबाव बनाता है। नौकरी से निकालने की धमकी देता है। 

विज्ञापन
Ujjain: The waiter accuses the hotel manager of MP Tourism Board, pressurizes him to have an unnatural relationship
होटल उज्जैयिनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमपी टूरिज्म बोर्ड (मप्र पर्यटन विकास निगम) की उज्जैयिनी व शिप्रा होटल के मैनेजर पर वहीं के वेटर ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पुलिस से इसकी शिकायत की है। वेटर का कहना है कि मैनेजर उससे अप्राकृतिक संबंध बनाना चाहता है। पांच माह से दबाव डाल रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एमपी टूरिज्म बोर्ड की उज्जैन में होटल उज्जैयिनी व शिप्रा है। यहां कई वेटर काम करते हैं। इनमें एक मुरैना के सबलगढ़ का रहने वाला 35 वर्षीय वेटर भी है। उसने होटल के मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाकर नीलगंगा थाने में शिकायत की है। वेटर का कहना है कि वह मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग की माधव क्लब रोड स्थित उज्जैयिनी होटल में काम करता है। जनरल मैनेजर ने मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। शुरू से वह मेरे साथ अप्राकृतिक संबंध बनाना चाहते हैं। बचने का प्रयास करने के बावजूद करीब तीन माह पहले उन्होंने अपने क्वार्टर में बुलाकर उसके कपड़े उतरवा लिए। विरोध करने पर कुछ दिन शांत रहे, लेकिन रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे फिर से ऑफिस में बुलाया और उनकी मांग नहीं मानने पर ड्यूटी से हटाने का मौखिक ऑर्डर दे दिया। लगातार प्रताड़ित कर जीवन बर्बाद करने की धमकी दी। इस कारण जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी जांच कर रहे हैं। फिलहाल किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed