फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: The student shared a photo with a pistol on Instagram, on being asked, she did this to impress her friends

उज्जैन: छात्रा ने पिस्टल के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया फोटो, पूछने पर बताया-दोस्तों पर रौब जमाने के लिए किया ऐसा

Sun, 06 Mar 2022 11:34 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 11:34 AM IST
सार

दोस्तों पर रौब जमाने के लिए छात्रा ने हाथ में पिस्टल लेकर इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किए। पुलिस तक बात पहुंची तो गिरफ्तार किया। उसके साथी छात्र को भी गिरफ्तार किया। देशी कट्टा और पिस्टल समेत दो कारतूस जब्त किए। 

विज्ञापन
Ujjain: The student shared a photo with a pistol on Instagram, on being asked, she did this to impress her friends
हाथ में पिस्टल लेकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर आजकल नौजवान गैंगस्टर लुक में नजर आ रहे हैं। हाथ में हथियार लेकर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर रौब जमाना फैशन बन गया है लेकिन कभी-कभार ये शौक भारी पड़ जाता है और हवालात में पहुंचा देता है। उज्जैन में ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें एक छात्र और छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। छात्रा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किए थे जिसमें हाथ में पिस्टल नजर आ रही थी।
विज्ञापन


उज्जैन जिले की पंवासा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। छात्र का नाम कृतज्ञ भदौरिया और छात्रा का नाम श्यामा डाबी है। कृतज्ञ एलएलबी का छात्र है तो श्यामा बीए में अध्ययनरत है। पुलिस को सूचना मिली थी कि छात्र-छात्रा हथियारों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो डालते हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश की। मक्सी रोड पर दोनों एक्टिवा से जा रहे थे, इसी दौरान उनको हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से देशी कट्टा और पिस्टल मिली। दो कारतूस भी बरामद हुए। 
विज्ञापन

Ujjain: The student shared a photo with a pistol on Instagram, on being asked, she did this to impress her friends
पुलिस गिरफ्त में आरोपी छात्र - फोटो : सोशल मीडिया
हथियार के संबंध में जानकारी नहीं देने पर पुलिस ने उनके मोबाइल चेक किए। छात्रा के मोबाइल में पिस्टल और कट्टे हाथ में लिए फोटो मिल गए। उसने पुलिस को बताया कि दोस्तों पर रौब जमाने के लिए उसने हथियार के साथ फोटो डाले थे। हालांकि पुलिस ने जो हथियार जब्त किए हैं वे काफी पुराने हैं और पिस्टल पर जंग भी लगी हुई है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इनके तार सोशल मीडिया गैंग से तो नहीं जुड़े हैं। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि छात्रा के पिता मजदूरी करके उसे पढ़ा रहे हैं। छात्र के पिता की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed