फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Six people of Rajnandgaon who came to Ujjain for Mahakal Darshan, corona infected, Ujjain administration alert

उज्जैन: महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए राजनांदगांव के छह लोग कोरोना संक्रमित, उज्जैन प्रशासन अलर्ट

Sat, 04 Dec 2021 04:35 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 04 Dec 2021 04:35 PM IST
सार

उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन करने आए राजनांदगांव के छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से उज्जैन में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन अलर्ट है और पता लगा रहा है कि राजनांदगांव से आए ये लोग कहां रूके थे।

विज्ञापन
Ujjain: Six people of Rajnandgaon who came to Ujjain for Mahakal Darshan, corona infected, Ujjain administration alert
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन करने आए राजनांदगांव के छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से उज्जैन में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन अलर्ट है और पता लगा रहा है कि राजनांदगांव से आए ये लोग कहां रूके थे। 
विज्ञापन


दरअसल, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के एक ही परिवार के लोग करीब 15 दिन पहले उज्जैन आए थे। यहां महाकाल दर्शन किए थे। उज्जैन से राजनांदगांव जाने के बाद ये लोग बीमार हो गए। एहतियातन सभी की कोरोना जांच करवाई। इनमें से छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को इनकी रिपोर्ट मिली। उज्जैन प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो चिंता बढ़ गई। जानकारी जुटाई जा रही है कि राजनांदगांव से आने वाले ये लोग कहां रूके थे। कहां-कहां गए थे। इनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री का पता लगाया जाएगा। चूंकि, राजनांदगांव में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं इसलिए उज्जैन प्रशासन चिंतित है।
विज्ञापन


इंदौर में मिले 6 नए मरीज
इंदौर में भी कोरोना मरीजों के बढ़ने का क्रम जारी है। बीते 24 घंटों में इंदौर में छह नए मरीज मिले हैं। ये पलासिया, तुकोगंज, राजेंद्र नगर, हीरानगर व कनाड़िया के हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन मरीजों के घर पहुंचकर इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है। इनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री का पता लगाकर उनकी जांच करवाई जाएगी। सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या के अनुसार शुक्रवार को 5764 सैंपल की जांच की गई थी। जिनमें 6 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 40 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed