फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Request sent on Facebook, bluffed marriage and swindled 67 lakhs, international thug gang exposed, four including two foreigners arrested

उज्जैन: फेसबुक पर भेजी रिक्वेस्ट, शादी का झांसा दिया और ठग लिए 67 लाख, अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह का खुलासा, दो विदेशी सहित चार गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2022 01:15 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 01:15 PM IST
सार

राज्य सायबर सेल ने अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये लोग सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती कर उनके साथ ठगी करते थे। गरीबों के बैंक खाते खुलवाकर उनमें करोड़ोंका ट्रांजेक्शन किया जाता था। 

विज्ञापन
Ujjain: Request sent on Facebook, bluffed marriage and swindled 67 lakhs, international thug gang exposed, four including two foreigners arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सायबर सेल ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लोगों को ठगते हैं। गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें से दो विदेशी हैं। दिल्ली से इन चारों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि एक युवती को शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया और कस्टम से सामान छुड़ाने के नाम पर करीब 67  लाख रुपये की ठगी की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला 2016 का है। संत नगर निवासी युवती को फेसबुक पर लुईस डर्क नामक युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बाद में मोबाइल नंबर पर आदान-प्रदान हुआ और दोनों वाट्सएप पर भी संपर्क में रहे। इसी दौरान लुईस डर्क ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा जिस पर युवती ने मंजूरी दे दी। कुछ समय बाद डर्क ने फोन कर बताया कि वह शादी के लिए अपने देश से ज्वेलरी, करंसी महंगे गिफ्ट लेकर लेकर आया लेकिन कस्टम ड्यूटी, मनी लांड्रिंग की वजह से एयरपोर्ट पर माल फंस गया। सामान निकालने के लिए रुपयों की जरूरत है। इस पर युवती ने उसके बताए बैंक खातों में रुपये डालने शुरू किए और 2016 से 2018 तक तीन वर्षों में करीब 67 लाख रुपये का चूना लगा दिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद राज्य सायबर सेल ने 2017 में केस दर्ज कर खोजबीन की। ठग गिरोह का पता चलने पर टीम भेजी। उत्तराखंड के रुद्रपुर से मोहित उसके जीजा सोहन सुखपाल, दिल्ली से एडीके नौउका निवासी नाइजीरिया व फौजी ओमार निवासी सोमालिया को गिरफ्तार किया।  कोर्ट में पेश कर चारों को 7 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन


तीन साल में करोड़ों का ट्रांजेक्शन
पुलिस के अनुसार जो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं उनका मुख्य काम ही ठगी है। उन्होंने किराये के मकान, फर्जी दस्तावेजों के आधार से बैंकों में गरीब अनपढ़ लोगो के खाते खुलवाए। ठगी के लिए अब तक 20 खातों के उपयोग का पता चला है। आरोपियों के खातों में 2016 से 2019 तक करीब 6 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। यह बात सामने आई है कि सोमालिया और नाइजीरिया के दोनों विदेशी नागरिकों का वीजा खत्म हो चुका है। इसके बाद भी दोनों अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। दोनों इतने शातिर है की लगातार अपने ठिकाने बदलते रहते थे।  इस दौरान कई लोगों को सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर अपनी बातों के जाल में फंसाते थे। ठगी करने के बाद उसके रुपयों से गरीबों के खाते खुलवाकर उसमें ट्रांजेक्शन करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed