{"_id":"61acaff5a2e7695ba63629f4","slug":"ujjain-possibility-of-polish-on-pulses-986-kg-pulses-seized-samples-sent-for-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: दालों पर पॉलिश की आशंका, 986 किलो दाल जब्त, सैंपल लेकर भेजे जांच के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: दालों पर पॉलिश की आशंका, 986 किलो दाल जब्त, सैंपल लेकर भेजे जांच के लिए
Sun, 05 Dec 2021 05:56 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 05 Dec 2021 05:56 PM IST
सार
मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उज्जैन प्रशासन ने 986 किलो दाल जब्त की है। आशंका है कि दालों पर पॉलिश की जा रही थी। जब्त दाल की कीमत करीब 89 हजार रुपये है। सैंपलों को जांच के लिए भोपाल भेजा है।
विज्ञापन
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जब्त दाल।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उज्जैन प्रशासन ने 986 किलो दाल जब्त की है। आशंका है कि दालों पर पॉलिश कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था। जब्त दाल की कीमत लगभग 89 हजार रुपये है। सैंपलों को जांच के लिए भोपाल भेजा है।
जानकारी के मुताबिक कलेक्टर आशीष सिंह ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देश दिए थे कि मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शिकायत मिली थी कि कुछ व्यापारियों द्वारा दालों पर गलत ढंग से पॉलिश की जा रही है। यह मानकों के अनुरूप नहीं है। व्यापारी लेबलिंग नियमों का भी उल्लंघन कर रहे है। इसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को दौलतगंज थोक बाजार में कार्रवाई की। टीम ने फर्म अशोक कुमार भगवानदास से मूंग दाल, मसूर दाल और तुअर दाल और फर्म बालाजी मार्केटिंग फव्वारा चौक से उड़द मोगर, मूंग मोगर एवं पारस गोल्ड ब्राण्ड मूंग मोगर दाल के नमूने लिए। प्रशासन को आशंका है कि जब्त दालों के मामले में लेबलिंग नियमों के उल्लंघन होने एवं पॉलिश की आशंका है। सभी दालों के सेंपल जांच के लिए भोपाल लैब में भेजे गए हैं। वहां से रिपोर्ट आने तक व्यापारी दालों को नहीं बेच सकेंगे। यदि दालें अमानक पाई जाती हैं तो व्यापारियों पर कार्रवाई की जाएगी।