{"_id":"62639f12d0c7cd0aa934a192","slug":"ujjain-nsg-team-reached-mahakal-temple-inspected-every-step-took-the-temple-expansion-plan-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: महाकाल मंदिर पहुंची एनएसजी की टीम, चप्पे-चप्पे का किया निरीक्षण, मंदिर विस्तारीकरण योजना की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: महाकाल मंदिर पहुंची एनएसजी की टीम, चप्पे-चप्पे का किया निरीक्षण, मंदिर विस्तारीकरण योजना की ली जानकारी
Sat, 23 Apr 2022 12:09 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:09 PM IST
सार
एनएसजी की टीम उज्जैन पहुंची और महाकाल मंदिर का निरीक्षण किया। आईबी के अधिकारी भी साथ थे। महाकाल मंदिर के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया और महाकाल मंदिर विस्तारीकरण योजना की जानकारी ली। पुलिस ने इसे रूटीन निरीक्षण बताया।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर का निरीक्षण करने पहुंची एनएसजी की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) के अधिकारी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल मंदिर और जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी। बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर का काम पूरा होने पर इसके लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन आ सकते हैं, जिसकी तैयारियों के चलते एनएसजी की टीम उज्जैन पहुंची थी। टीम ने महाकाल मंदिर की पूरी जानकारी ली।
जानकारी के मुताबिक एनएसजी के एक कैप्टन, दो कमांडो तथा एक इंस्पेक्टर के साथ इंफार्मेशन ब्यूरो (आईबी) व अन्य एजेंसियों के अधिकारी उज्जैन पहुंचे। सबसे पहले टीम महाकाल मंदिर पहुंची और निरीक्षण किया। अधिकारियों से मंदिर विस्तारीकरण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद मंदिर के प्रवेश व निर्गम द्वार व अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। मंदिर की जानकारियां लेने के बाद एनएसजी के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डाक्टरों, ब्लड बैंक, ट्रामा यूनिट, लैब के बारे में चर्चा की। इसके अलावा माधवनगर अस्पताल व चरक अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछताछ की। इस मामले में पुलिस का कहना है कि एनएसजी के अधिकारियों का रूटीन निरीक्षण था। फिलहाल किसी भी वीवीआईपी के उज्जैन आने का कार्यक्रम नहीं है। महाकाल मंदिर विस्तारीकरण योजना व कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना है मगर कोई कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। इधर पुलिस चाहे इंकार कर रही हो मगर एनएसजी व आईबी की टीम के उज्जैन पहुंचकर निरीक्षण करने के मामले को पीएम के दौरे से जोड़कर ही देखा जा रहा है।