फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: MP Anil Firoziya mother Savitri celebrates after her son gets ticket in Lok Sabha election

Ujjain News: सांसद फिरोजिया की मां ने मनाया जश्न, कहा-  बाबा महाकाल पर विश्वास था, टिकट बेटे को ही मिलेगा

Thu, 14 Mar 2024 12:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 14 Mar 2024 12:10 PM IST
सार

सांसद बेटे अनिल फिरोजिया को टिकट मिलने पर मां जावित्री ने कहा कि मेरी आस्था और विश्वास बाबा महाकाल पर था। मुझे पता था कि कुछ भी हो जाए टिकट तो अनिल को ही मिलेगा। 

विज्ञापन
Ujjain News: MP Anil Firoziya mother Savitri celebrates after her son gets ticket in Lok Sabha election
सांसद बेटे की मां ने मनाया जश्न। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बीते दिन दूसरी लिस्ट जारी। जिसमें मध्यप्रदेश कि उन पांच सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिए गए, जिन्हें पहली सूची में छोड़ दिया गया था। पहली सूची में इन लोकसभा सीटों के उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि शीर्ष नेतृत्व इन सीटों पर उम्मीदवारों का बदलाव कर सकता है। लेकिन, उज्जैन और इंदौर में भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद को ही फिर से मैदान में उतारकर  उन पर भरोसा जताया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उज्जैन आलोट सीट से भाजपा ने सांसद अनिल फिरोजिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से एक बार फिर प्रत्याशी बनाए गए सांसद फिरोजिया की मां की प्रतिक्रिया  समाने आई है। भगवान महाकाल में अगाध श्रद्धा रखने वाली सांसद अनिल फिरोजिया की मां जावित्री फिरोजिया को बाबा महाकाल पर पूरा विश्वास था कि लोकसभा चुनाव में टिकट बेटे अनिल फिरोजिया को ही मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बुधवार शाम को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा के समय उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया की माताजी प्रतिदिन की तरह ही घर के बाहर बने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर रही थीं। जब उन्हें पता चला कि बेटे अनिल को पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है तो सबसे पहले उन्होंने भगवान को धन्यवाद दिया और भगवान को भोग लगाया। 

बेटे को टिकट मिलने की खुशी का इजहार करते हुए जावित्री फिरोजिया ने अमर उजाला से कहा कि भले ही पहली सूची में बेटे अनिल का नाम न हो, टिकट कटने की बात की जा रही हो, लेकिन मेरी आस्था और विश्वास बाबा महाकाल पर था। इन बातों का मुझ पर और मेरी आस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। मुझे पता था कि कुछ भी हो जाए टिकट तो अनिल को ही मिलेगा। बेटे को टिकट मिलने के बाद मां जावित्री फिरोजिया घर के बाहर जश्न मनाया और मिठाई खिलाकर लोगों का मुंह मीठा कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed