{"_id":"628349b7b66fbe179c02decc","slug":"ujjain-news-i-am-sorry-i-could-not-be-a-good-father-now-i-am-just-a-time-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain news: आत्महत्या से पहले लिखा-मुझे माफ करना, मैं अच्छा पापा नहीं बन सका, मैं अब सिर्फ टाइमपास रह गया हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain news: आत्महत्या से पहले लिखा-मुझे माफ करना, मैं अच्छा पापा नहीं बन सका, मैं अब सिर्फ टाइमपास रह गया हूं
Tue, 17 May 2022 12:37 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 17 May 2022 12:37 PM IST
सार
उज्जैन में एक युवक ने कार में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उसके पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला। इसमें खुद को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। मेरी जिंदगी नर्क से भी बदतर हो गई है। हो सके तो मुझे माफ करना मैं अच्छा पापा नहीं बन पाया...।
विज्ञापन
मृतक कमलेश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एक युवक ने अपनी कार में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है और लिखा है कि हो सके तो मुझे माफ करना मैं अच्छा पापा नहीं बन पाया...।
जानकारी के मुताबिक कोठी रोड स्थित माधव साइंस कॉलेज के पास सोमवार देर रात कार में युवक की लाश मिली थी। पुलिस इसकी शिनाख्ती की कोशिश कर रही थी। इसी बीच उसकी पहचान कमलेश कलवानी (34) के रूप में हुई। वह फ्रीगंज में रहता था। वेद नगर में साईंनाथ डेयरी का संचालक था। पुलिस ने जांच की तो कार में जहर और एक ग्लास मिला। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला। इसमें लिखा था कि मैं बिना किसी के दबाव में यह कदम उठा रहा हूं। मुझे कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार मैं खुद हूं। मैंने बचपन से राजशाही जिंदगी जी है, लेकिन अपनी गलतियों के कारण मैंने ऐसी जिंदगी कर ली है, जिसके कारण मैं खुद से नजर नहीं मिला पा रहा हूं। मैं अब सिर्फ टाइमपास रह गया हूं। मैं ऐसा जीवन नहीं जी सकता। पापा कहते हैं, जो ऐसा काम करता है उसे नर्क में भी जगह नहीं मिल सकती। मेरी जिंदगी नर्क से भी बदतर हो गई है। हो सके तो मुझे माफ करना मैं अच्छा पापा नहीं बन पाया...। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक कमलेश की पत्नी उससे अलग रहती है। आठ वर्षीय बेटा उसके पास है। उसका तलाक का केस चल रहा था। संभवत: इसी के चलते वह परेशान था और उसने आत्महत्या की है। पुलिस जांच कर रही है।