{"_id":"65f51d15d3bfdcbce00582a8","slug":"ujjain-news-couple-riding-bike-collided-with-container-woman-died-and-husband-seriously-injured-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बाइक सवार दंपति को कंटेनर में मारी टक्कर, महिला की मौत, पति गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बाइक सवार दंपति को कंटेनर में मारी टक्कर, महिला की मौत, पति गंभीर घायल
Sat, 16 Mar 2024 09:46 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 16 Mar 2024 09:46 AM IST
सार
परिजनों ने बताया कि दंपति बाइक पर सवार होकर झारड़ा रिश्तेदारी में जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया।पुलिस ने कंटेनर का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। जिसके आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
डीडवाना में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन जिले के आगर रोड घट्टिया-घोंसला के बीच बाइक सवार दंपत्ति को तेजगति में आए अज्ञात कंटेनर ने कुचल दिया। दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई और पति घायल हो गया।
विज्ञापन
राघवी थाना पुलिस ने बताया कि नाकोड़ा पेट्रोल पंप के सामने घट्टिया-घौंसला के बीच बाइक सवार दंपति को पीछे से आए कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी पत्नी नीचे गिर गई और कंटेनर की चपेट में आ गई। वहीं, पति के दूसरी ओर गिरने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति की पहचान मदनलाल विश्वकर्मा (45) और पत्नी कलाबाई विश्वकर्मा (40) निवासी पंवासा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मृतका का शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। परिजन जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बातया कि दंपति बाइक पर सवार होकर झारड़ा रिश्तेदारी में जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है। बताया जा रहा है कि कंटेनर का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। जिसके आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
