फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: CM Mohan Yadav Makes Surprise Visit to Wheat Procurement Center news in hindi

Ujjain News: गेहूं उपार्जन केंद्र में अचानक पहुंचे सीएम मोहन यादव, भंडारण व्यवस्था को लेकर दिखाई सख्ती; जानें

Tue, 05 May 2026 06:09 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 06:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मौसेरी बहन के निधन के बावजूद उज्जैन के नागझिरी गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। किसानों से संवाद कर सुविधाएं सुनिश्चित करने और वेयरहाउस क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे खरीदी व्यवस्था बेहतर हो सके।

विज्ञापन
Ujjain News: CM Mohan Yadav Makes Surprise Visit to Wheat Procurement Center news in hindi
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौसेरी बहन ग्यारसी बाई यादव का आज निधन हो गया। इस व्यक्तिगत शोक के बावजूद मुख्यमंत्री ने जनसेवा और प्रशासनिक दायित्वों को प्राथमिकता देते हुए अपने निर्धारित कार्यक्रम जारी रखे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन पहुंचते ही नागझिरी स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र (साइलो) का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वे हेलीपैड से सीधे केंद्र पहुंचे और वहां किसानों से बातचीत कर गेहूं खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर रोशन कुमार सिंह से चर्चा कर निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के दौरान किसानों के लिए पेयजल, छाया (शामियाना) और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, किसानों के बिल समय पर और आसानी से बनाए जाएं तथा उपज की तुलाई पूरी पारदर्शिता के साथ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  'ये लड़ाई आसान नहीं थी', भाजपा की जीत पर बोले कैलाश विजयवर्गीय; कैसा रहा उनका संघर्ष? जानें

उन्होंने गेहूं की धुलाई और भंडारण व्यवस्था को लेकर भी सख्ती दिखाई और कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने के निर्देश भी दिए, ताकि बेमौसम बारिश से अनाज को सुरक्षित रखा जा सके।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले भी शाजापुर और खरगोन में गेहूं उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि वे कभी भी, कहीं भी हेलीकॉप्टर से उतरकर निरीक्षण कर सकते हैं और उज्जैन दौरे में यह बात उन्होंने साबित भी की। मुख्यमंत्री का यह कदम शोक की घड़ी में भी जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed