फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Baba Mahakal adorned with three eyes in Bhasma Aarti

Ujjain News: भस्म आरती में त्रिनेत्रों से सजे बाबा महाकाल, जय श्री महाकाल की गूंज से गूंजा मंदिर परिसर

Sat, 10 Feb 2024 09:55 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 10 Feb 2024 09:55 AM IST
सार

महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।  

विज्ञापन
Ujjain News: Baba Mahakal adorned with three eyes in Bhasma Aarti
बाबा महाकाल का त्रिनेत्र रूप में श्रृंगार किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से जलाभिषेक किया गया। 

विज्ञापन


कपूर आरती के बाद तीनों लोको के स्वामी बाबा महाकाल का त्रिनेत्र रूप मे श्रृंगार किया गया। इस दौरान उनके मस्तक पर बिल्व पत्र और चंद्रमा भी लगाए गए। श्रृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। भस्म अर्पित करने के पश्चात बाबा महाकाल को रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगन्धित पुष्पों से बनी माला भी अर्पित की गई। इसके बाद फल और मिष्ठान का भोग भी लगाया गया। 
विज्ञापन


महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed