{"_id":"6288dda3986cbe0329385e25","slug":"ujjain-muslim-youth-was-taking-the-married-woman-to-get-married-by-trapping-her-in-a-love-trap-the-family-reached-and-beat-her-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने ले जा रहा था मुस्लिम युवक, परिजन पहुंचे और कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने ले जा रहा था मुस्लिम युवक, परिजन पहुंचे और कर दी पिटाई
Sat, 21 May 2022 06:10 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 21 May 2022 06:10 PM IST
सार
उज्जैन में मुस्लिम युवक नवविवाहिता को लेकर कोर्ट में शादी करने जा रहा था। युवती के परिजनों को पता चला तो हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की मदद से दोनों को पकड़ा। युवक की जमकर पिटाई की। बाद में थाने ले गए।
विज्ञापन
युवक को पकड़कर थाने ले गई पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुस्लिम युवक दूसरे धर्म की विवाहित युवती को शादी के लिए कोर्ट जा रहा था। युवती के भाई ने हिंदू संगठनों की मदद ली। युवक-युवती को पकड़ा और युवक की जमकर पिटाई कर दी। काफी देर तक हंगामा हुआ। युवक भी विवाहित है और पूर्व में जेल भी जा चुका है।
घटना शुक्रवार शाम की है। उन्हेल के समीप रहने वाला युवक एक नवविवाहिता को लेकर उज्जैन पहुंचा। दोनों शादी करने जा रहे थे। इसी बीच युवती के घरवालों को इसका पता चला। उसका भाई परिजनों को लेकर हिंदू संगठन के अंकित चौबे से मिला और घटना बताई। बाद में उज्जैन पब्लिक स्कूल के सामने से युवक-युवती को पकड़ा और युवक की जमकर पिटाई की। इस दौरान परिजनों ने युवती की भी पिटाई की। युवक-युवती को माधव नगर थाने ले जाया गया। वहां काफी देर तक हंगामा हुआ। हालांकि युवती ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई। बताया जा रहा है कि युवक का नाम जफर है। उसकी शादी हो चुकी है। वह उन्हेल क्षेत्र के करनावट का निवासी है और कुछ समय से मामा के घर चिकली गांव में रह रहा है। युवक मजदूरी करता है। कई साल पहले से वह लड़की को जानता है और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग रहा है। जब लड़की नाबालिग थी तब जफर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया था। इसके बाद लड़की के घरवालों ने पिछले दिनों उसकी शादी कर दी। बाद में भी जफर की भी शादी हो गई, लेकिन कुछ दिन ससुराल में रूकने के बाद लड़की वापस मायके आ गई। इस पर जफर ने फिर से उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने की बात कहकर भगा ले गया।