फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain mahakal temple: Sadhna Singh arrived to see Lord Mahakal, worshiped-abhishek in the sanctum sanctorum

Ujjain Mahakal Mandir: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचीं साधना सिंह, गर्भगृह में किया पूजन-अभिषेक

Tue, 17 May 2022 02:47 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 17 May 2022 02:47 PM IST
सार

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान ने वैशाख पूर्णिमा पर उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। पूजन-अभिषेक कर कुछ देर ध्यान लगाया। वे विशेष तिथियों, पर्वों, त्योहारों पर महाकाल दर्शन के लिए आतीं हैं। 

विज्ञापन
Ujjain mahakal temple: Sadhna Singh arrived to see Lord Mahakal, worshiped-abhishek in the sanctum sanctorum
भगवान महाकालेश्वर का पूजन करतीं साधना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह ने सोमवार को उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए। पूजन-अभिषेक किया। इसके बाद नंदी हॉल में कुछ देर ध्यान लगाया। बाद में मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों के दर्शन भी किए। 
विज्ञापन


बता दें कि भगवान महाकालेश्वर के प्रति साधना सिंह की गहरी आस्था है। वे विशेष तिथियों, पर्व-त्योहार के अवसरों पर उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर के दर्शन करतीं हैं। इसी के चलते वैशाख पूर्णिमा पर सोमवार को साधना सिंह उज्जैन पहुंचीं और भगवान महाकाल के दर्शन किए। गर्भगृह  पहुंचकर भगवान की आरती की। पंचामृत से पूजन अभिषेक किया। कुछ देर गर्भगृह में रूकने के बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। बाद में महाकाल मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों के दर्शन किए। मंदिर समिति ने साधना सिंह को दुपट्टा और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed