फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The joke became a joke: air filled with compressor in the genitals of the young man in Ujjain, stomach intestine burst, surgery saved his life

मजाक बना फजीहत: उज्जैन में युवक के गुप्तांग में कम्प्रेसर से भर दी हवा, पेट की आंत फट गई, सर्जरी से बची जान

Mon, 28 Feb 2022 06:54 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 28 Feb 2022 06:54 PM IST
सार

कुरकुरे फैक्टरी में काम करने वाले युवक ने अपने साथी के गुप्तांग में कम्प्रेसर से हवा भर दी। इससे युवक के पेट की आंत फट गई। जान बचाने के लिए ऑपरेशन करना पड़ा।  

विज्ञापन
The joke became a joke: air filled with compressor in the genitals of the young man in Ujjain, stomach intestine burst, surgery saved his life
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने साथ काम करने वाले युवक के गुप्तांग में कम्प्रेसर से हवा भर दी। इससे युवक के पेट की आंत फट गई। जान बचाने के लिए डॉक्टरों को ऑपरेशन करना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह सब मजाक में हुआ या इसके पीछे कोई और बात थी। 
विज्ञापन


घटना उज्जैन जिले के आगर रोड स्थित ग्राम बांदका में कुरकुरे की फैक्टरी की है। यहां उज्जैनिया निवासी कमल सिंह राजपूत और पान बिहार निवासी भरत चौहान साथ में काम करते हैं। 16 फरवरी की शाम को दोनों काम कर रहे थे। इस दौरान भरत ने कमल सिंह के गुप्तांग में कम्प्रेसर से हवा भर दी। हवा भरते समय तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन कुछ समय बाद कमल सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि आंत फट गई है। इसके बाद ऑपरेशन किया गया। इस मामले में फैक्टरी प्रबंधन की ओर से बताया गया कि कुरकुरे को लंबे समय तक पाउच में सुरक्षित रखने के लिए गैस भरी जाती है। कम्प्रेसर का उपयोग इसमें होता है। दोनों कर्मचारी तीन दिन तक फैक्टरी नहीं पहुंचे तो इस घटना का पता चला। हर सेक्शन में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, पर उनमें 10 दिन की ही रिकॉर्डिंग स्टोर होती है। इस वजह से फुटेज नहीं मिल सका। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed