फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Death occurred while dancing in procession, clot found in heart, doctor said - DJ's loud voice has opposite effect on heart and brain

उज्जैन: बरात में नाचते-नाचते युवक की मौत, हार्ट में मिला क्लॉट, डॉक्टर बोले- डीजे की तेज आवाज हार्ट-ब्रेन पर डालती है प्रभाव

Sat, 07 May 2022 03:13 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 07 May 2022 03:13 PM IST
सार

अपने दोस्त की बरात में नाच रहे 18 साल के युवक की मौत हो गई। नाचते वक्त वह मोबाइल से वीडियो बना रहा था। अचानक बेहोश होकर नीचे गिरा और मौत हो गई। डीजे की तेज आवाज को इसकी वजह माना जा रहा है। विसरा जांच के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Ujjain: Death occurred while dancing in procession, clot found in heart, doctor said - DJ's loud voice has opposite effect on heart and brain
नाचते वक्त वीडियो बना रहा था युवक, अचानक गिरा और हो गई मौत (लाल घेरे में) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के पास ताजपुर में बरात में डांस करते-करते एक युवक नीचे गिरा और बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके पीछे का कारण चौंकाने वाला है। डॉक्टरों के मुताबिक डीजे और अन्य बड़े साउंड से निकलने वाला बहुत ज्यादा डेसीबल वाला साउंड मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसका असर हार्ट और ब्रेन दोनों पर हो सकता है। जिस लड़के की नाचते हुए मौत हुई है उसके हार्ट में क्लॉट मिला है। विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उज्जैन के पास ग्राम अम्बोदिया डेम निवासी लाल सिंह पिता विक्रम सिंह (18) अपने दोस्त विजय की शादी में मक्सी रोड स्थित ताजपुर आया था। गुरुवार को दिन में विजय की बारात गांव में निकल रही थी। रात 12:30 बजे लालसिंह दोस्तों के साथ डीजे के पीछे डांस करने लगा। उसके दोस्तों ने बताया कि रास्ते में लालसिंह ने एक जगह पानी पीया। पानी पीने के बाद उसने फिर से नाचना शुरू कर दिया। वह डीजे के एकदम पास नाच रहा था और मोबाइल से वीडियो भी बना रहा था। नाचने के दौरान लालसिंह बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसके दोस्त उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए जहां से उज्जैन रैफर किया। उज्जैन जिला अस्पताल में जांच करने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जिस युवक की मौत हुई वह डांस करते समय खुद के मोबाइल से अपना वीडियो बना रहा था।  वीडियो में उसके चेहरे पर किसी तरह की थकान या परेशानी भी नहीं दिखाई दी। वीडियो बनाने के दौरान ही युवक अचानक गिरा। दोस्तों ने उसके चेहरे पर पानी छिड़का मगर वह नहीं उठा। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों द्वारा की गई जांच में पता चला कि मृतक युवक के हार्ट में क्लॉट था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र शर्मा के अनुसार डीजे और अन्य बड़े साउंड से एबनॉर्मल मोमेंट आता है। इसकी वजह से तय मात्रा से ज्यादा डेसिबल वाला साउंड मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसका असर हार्ट और ब्रेन दोनों पर हो सकता है। जिस लड़के की नाचते हुए मौत हुई है, उसका विसरा जब्त किया है। उसके हार्ट में क्लॉट मिला है। हालांकि युवक की मौत का रहस्य बना हुआ है। विसरा रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत किस कारण हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed