फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: China door stuck in the neck of a girl going from Activa, died due to serious injury

उज्जैन: एक्टिवा से जा रही युवती के गले में फंसी चायना डोर, गंभीर जख्म के कारण हुई मौत

Sat, 15 Jan 2022 03:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 03:22 PM IST
सार

चायना डोर के खिलाफ लगातार उठ रही आवाजों के बाद भी जिम्मेदार नहीं जागे और इस चायना डोर ने एक युवती की जान ले ली। एक्टिवा से जा रही युवती का गला इस डोर से कट गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई।

विज्ञापन
Ujjain: China door stuck in the neck of a girl going from Activa, died due to serious injury
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चायना डोर के खिलाफ लगातार उठ रही आवाजों के बाद भी जिम्मेदार नहीं जागे और इस चायना डोर ने एक युवती की जान ले ली। एक्टिवा से जा रही युवती का गला इस डोर से कट गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उज्जैन के फ्रीगंज स्थित जीरो पॉइंट पर यह घटना हुई। नेहा आंजना नामक युवती एक्टिवा से अपनी सहेली के साथ जा रही थी। ब्रिज पार करते समय उसके गले में चायना डोर फंस गई और इससे गला कट गया। मौके पर खून फैल गया और युवती एक्टिवा से नीचे गिरकर तड़पती रही। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने घटना देखी तो युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती जगोटी गांव की निवासी थी।
विज्ञापन


प्रतिबंध के बावजूद चोरी-छिपे बिकती है बाजार में
इधर पतंगबाजी के लिए चायना डोर का बहुतायात में उपयोग हो रहा है। आएदिन इस डोर से कोई न कोई जख्मी होता है। प्रशासन ने इसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किया लेकिन फिर भी यह डोर बाजार में चोरी-छिपे बिक रही है। कई लोग इसी डोर से पतंग उड़ाते हैं। यह धागा इतना खतरनाक होता है कि गले में फंसने पर काट देता है। पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनमें चायना डोर के चलते बाइकसवार घायल हुए हैं। पक्षियों के घायल होने की खबरें भी सामने आती रहती हैं। दो दिन पहले भी उज्जैन में एक बच्चा चायना डोर से कटने के कारण घायल हुआ था। शुक्रवार को पुलिस ने कई दुकानों से चायना डोर जब्त भी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed