{"_id":"61acadbfaa36a4687a4c4044","slug":"ujjain-after-allegations-of-demanding-bribe-women-patwari-released-videos-accusing-them-of-falsely-implicating-police-and-women-s-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद महिला पटवारी ने जारी किए वीडियो, झूठा फंसाने के आरोप लगाकर की पुलिस और महिला आयोग से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद महिला पटवारी ने जारी किए वीडियो, झूठा फंसाने के आरोप लगाकर की पुलिस और महिला आयोग से शिकायत
Sun, 05 Dec 2021 05:47 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 05 Dec 2021 05:47 PM IST
सार
उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील की पटवारी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगने के बाद महिला पटवारी ने भी अपने वीडियो जारी किए हैं। इसमें कुछ लोगों पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत भी की है।
विज्ञापन
पटवारी पूजा परिहार।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील की पटवारी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगने के बाद महिला पटवारी ने भी अपने वीडियो जारी किए हैं। इसमें कुछ लोगों पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत भी की है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को बड़नगर की पटवारी पूजा परिहार पर रिश्वत के आरोप लगे थे। मनीष नामक किसान ने आरोप लगाए थे कि नामांतरण के एवज में पटवारी दो हजार रुपये मांग रहीं हैं। इसका वीडियो बनाकर वायरल किया था। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने एसडीएम को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। वीडियो एडिटेड होने की आशंका जताई जा रही थी जिस पर किसान के बयान लेने की बात कही गई थी। वीडियो में किसान मनीष ने आरोप लगाए थे कि पिता राधेश्याम की मौत के बाद गांव फतहेपुर की 35 बीघा जमीन के नामांतरण के लिए करीब 7 माह पहले आवेदन किया था। 30 नवंबर को नामांतरण के लिए पटवारी पूजा परिहार ने तहसील कार्यालय में बुलवाया। पोथी में नाम चढ़ाने के बाद पटवारी पूजा ने काम के बदले दो हजार रुपये मांगे। इस पर किसान ने एक हजार रुपये होने की बात की। वीडियो 30 नवंबर का बताया जा रहा है जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
पटवारी ने की पुलिस व महिला आयोग से शिकायत
इस मामले में पटवारी पूजा परिहार के भी कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसमें पटवारी ने कहा कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है। वीडियो में पटवारी ने कुछ लोगों के नाम भी बताए है। जिनके खिलाफ पुलिस व महिला आयोग को शिकायत की है।