फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two youths died due to drowning in Katni, they fell into the river while fishing, bodies found after two days

MP News: कटनी में दो युवकों की डूबने से मौत, मछली पकड़ते समय गिरे थे नदी में, दो दिन बाद मिले शव

Sun, 10 Sep 2023 04:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 10 Sep 2023 04:23 PM IST
सार

कटनी जिले में दो युवक दो दिन से लापता था। उनके शव रविवार को इमलिया नदी की झाड़ियों से बरामद किए गए हैं। पता चला है कि दोनों दो दिन पहले मछली पकड़ने गए थे फिर नहीं लौटे। 

विज्ञापन
Two youths died due to drowning in Katni, they fell into the river while fishing, bodies found after two days
कटनी जिले में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों मछली पकड़ने का कहकर घर से निकले थे। इसी दौरान वे इमलिया नदी में गिर गिए। पुलिस ने काफी खोजबीन की, दो दिन बाद दोनों के शव झाड़ियों में फंसे मिले हैं। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार दोनों युवक शुक्रवार की सुबह मछली पकड़ने का बोलकर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने युवकों की तलाश शुरू की। दोनों का पता न चलने पर थक हारकर घरवालों ने शनिवार रात स्लिमानाबाद थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर पतासाजी शुरू करवाई ही थी कि रविवार सुबह ही ग्रामीणों से सूचना मिली। सिरका नाले से लगी झाड़ियों में दो शव मिले हैं, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को बाहर निकालते हुए परिजनों को सूचना पहुंचाई। 
विज्ञापन


एसडीओपी अखिलेश गौर के मुताबिक मृतकों की पहचान नरेंद्र कोल (22) और मिथलेश कोल (23) निवासी कारीपाथर के रूप में हुई है। जिनके शव दो दिन बाद नदी से बरामद हुए हैं। दोनों शवों का पंचनामा बनाते हुए पोस्टमार्टम के लिए स्लिमानाबाद स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया गया है, जहां उनका पीएम कराने के बाद परिजनों शव को सुपुर्द कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed