{"_id":"62fcab88580b454672598146","slug":"two-youth-washed-away-in-the-water-while-crossing-the-tracks-in-the-flood-caused-by-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रपटे को पार न करने के लिए चिल्ला रहे थे लोग लेकिन नहीं माना, बाइक समेत बहा, दूसरा भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रपटे को पार न करने के लिए चिल्ला रहे थे लोग लेकिन नहीं माना, बाइक समेत बहा, दूसरा भी लापता
Wed, 17 Aug 2022 02:19 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 17 Aug 2022 02:19 PM IST
सार
पांढुर्णा में पानी में अलग-अलग दो शख्स बह गए। अभी दोनों की कोई जानकारी नहीं मिली है। तेज बारिश की वजह से मध्य प्रदेश की नदियां और नाले उफान पर हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में पानी में बहने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई है। पांढुर्णा के टेकड़ी वार्ड में रहने वाले 32 साल के महेश रपटे में पानी का बहाव तेज होने की वजह से बाइक समेत बह गया। बार-बार उसे रपटे पर आई बाढ़ को पार न करने के लिए मौजूद लोगों ने टोका था। उसके बाद भी वह नहीं माना। एक अन्य शख्स मंगलवार को हनुमंती वार्ड निवासी रोशन भी पुलिया पर आई बाढ़ में बहता चला गया। दोनों की तलाश जारी है।
पांढुर्णा पुलिस ने बताया कि हनुमंती वार्ड निवासी 30 साल का रोशन घर से किसी के यहां खाना खाने की बात कहकर निकला था। वह करीब साढ़े दस बजे बमनी पुलिया से गुजर रहा था, तभी अचानक रपटे पर बाढ़ का पानी आ गया और उसमें रोशन बहता चला गया। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
इसी तरह टेकड़ी वार्ड निवासी 32 वर्षीय महेश पुत्र पंजाब नीरकर किसी काम से गढ़मोह जा रहा था। वापस गांव लौट रहा था, तो पुलिया पर पानी का तेज बहाव था। लोगों ने महेश को टोका, लेकिन इसके बाद भी महेश रपटे को पार करने लगा। जिससे वह बाढ़ के पानी में बाइक समेत बह गया। उसकी तलाश की जा रही है। अभी तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका है।