{"_id":"5f4506684dcdf6055022e6e6","slug":"two-storey-building-collapses-near-lal-gate-area-in-dewas-of-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवास इमारत हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का एलान, सीएम ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवास इमारत हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का एलान, सीएम ने की घोषणा
Wed, 26 Aug 2020 01:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास (मप्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास (मप्र)
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
देवास में गिरी इमारत
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के देवास में लाल गेट इलाके के पास एक दो मंजिला इमारत गिर गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग जख्मी हो गए। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावित परिवारों के लिए 8.95 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देना का एलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, 'देवास में कल मकान गिरने से हुए हादसे में 10 लोगों को सकुशल निकाल लिया गया, जबकि एक बच्चे सहित 2 लोगों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवार को राज्य सरकार की ओर से 8.95 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।'
विज्ञापन
देवास में कल मकान गिरने से हुए हादसे में 10 लोगों को सकुशल निकाल लिया गया, जबकि एक बच्चे सहित 2 लोगों की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन विज्ञापन
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवार को राज्य सरकार की ओर से ₹8.95 लाख आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिये।— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) August 26, 2020
समाचार एजेंसी एएनआई ने एनडीआरएफ के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि बचाव एवं राहत कार्य पूरा हो चुका है। कुल 10 लोगों को बचाया गया है। मलबे से दो शव भी बरामद किए गए हैं।
बता दें कि देवास के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड पर यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। मकान के मलबे को जेसीबी से हटाया गया। जानकारी के अनुसार इस मकान में चार भाईयों का परिवार रहता था।
