फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   two policemen in indore suspended for beating up vegetable seller inquiry alleged case of theft

गिरी गाज: इंदौर में चोरी के शक में पुलिस ने सब्जीवाले को पीटा, गंदा पानी पिलाया, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Sun, 13 Jun 2021 04:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 13 Jun 2021 04:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में पुलिस टॉर्चर करने का एक और मामला सामने आया है। इंदौर के चंदन नगर पुलिस स्टेशन में तैनात दो पुलिसवालों पर गाज गिरी है। पुलिसवालों पर आरोप है कि जांच के नाम पर सब्जी बेचने वाले एक व्यक्ति की बेदम पिटाई की। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
two policemen in indore suspended for beating up vegetable seller inquiry alleged case of theft
मामले की जांच करती मध्यप्रदेश पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश पुलिस की बर्बरता की खबरें आए दिन चर्चा में रहती हैं। प्रदेश की पुलिस पर आए दिन जांच के नाम पर टॉर्चर करने के आरोप भी लगते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला इंदौर के चंदन नगर पुलिस स्टेशन से आया है। यहां के पुलिसवालों पर आरोप है कि चोरी के शक में एक सब्जी बेचने वाले व्यक्ति को पीटा, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन


मामला बढ़ता देख तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तीनों पुलिसकर्मी एक कथित चोरी के आरोप की जांच कर रहे थे।शनिवार की रात हुई इस घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


चंदन नगर थाना क्षेत्र में सब्जी बेचने वाले अजय गनवणे का आरोप है कि तीन चार महीने पुराने चोरी मामले में पुलिस ने उनसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इसी दौरान पुलिसवालों ने इतनी पिटाई की एक हफ्ता से ज्यादा बीतने के बाद भी लगी चोटें ठीक नहीं हुई। थाने में जब पीने के लिए पानी मांगा तो गंदा पानी दिया गया और दोनों हाथों को कुचल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने थाने में बुलाकर पीटा
गनवणे ने कहा कि इतना ही नहीं दोनों पुलिसवाले उन्हें 4 जून को सिरपुर तालाब के पास ले  जाकर प्लास्टिक की पाइपों और डंडों से बेदम पिटाई की। पुलिस की पिटाई से अभी तक चोट के निशान ठीक नहीं हुए हैं। इधर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान तक दोनों पुलिसवालों को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed