{"_id":"61965de761aa204516038178","slug":"two-parties-clashed-in-the-barat-clashes-between-shopkeepers-and-baratis-in-morena-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में भिड़ गए दो पक्ष: मुरैना में दुकानदारों और बारातियों में झड़प, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में भिड़ गए दो पक्ष: मुरैना में दुकानदारों और बारातियों में झड़प, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 18 Nov 2021 07:36 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:36 PM IST
सार
मुरैना में बारातियों से विवाद होने पर दुकानदारों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
मुरैना में बारात के साथ मारपीट।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरैना में देवपुरी बाबा मंदिर के पास दुकानदारों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। देव बाबा मंदिर पर बारात रुकी थी। वहां बाराती का दुकानदार से विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर बारातियों को पीटना शुरू कर दिया। बारातियों पर लाठी-डंडे बरसाए गए।
बारात से भरी बस सबलगढ़ से आगरा जा रही थी। मुरैना जिले के सरायछौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-3 पर देवपुरी बाबा मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने बस रुकी थी। प्रसाद लेते समय बाराती का किसी दुकानदार से विवाद हो गया। इसके बाद उनके बीच कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर अन्य दुकानदार भी जुट गए और उन्होंने लाठी-डंडे और हॉकी से बारातियों पर हमला कर दिया। बारातियों के साथ मारपीट की। बस के भी कांच फोड़ दिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुछ आरोपी चिह्नित किए गए हैं। मारपीट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।