फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two murders in Indore: On one side a young man was killed with a sharp weapon and on the other side he was crushed to death by stones.

इंदौर में दो मर्डर: एक तरफ धारदार हथियार से युवक की हत्या तो दूसरी तरफ पत्थरों से कुचलकर उतारा मौत के घाट

Mon, 28 Mar 2022 01:15 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 01:15 PM IST
सार

इंदौर में दो हत्याएं हो गई। एक युवक की लाश मंदिर के ओटले पर मिली। धारदार से हथियार से वार कर हत्या की गई है। दूसरी तरफ एक व्यक्ति की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस को पशु चोरी के शक में वारदात की आशंका है। 

विज्ञापन
Two murders in Indore: On one side a young man was killed with a sharp weapon and on the other side he was crushed to death by stones.
घटनास्थल पर लगी भीड़ औऱ जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में हत्याओं का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित मंदिर से एक युवक का रक्तरंजित शव मिला। चाकू से हमला कर हत्या करने की बात सामने आ रही है। मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड है, लिहाजा पुलिस पुरानी रंजिश को इसकी वजह मान रही है। एक अन्य मामले में एरोड्रम इलाके में एक व्यक्ति की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा की है। यहां शुभम सिलावट निवासी छावनी का शव एक मंदिर मिला। कयास लगाए जा रहे हैं कि रविवार देर रात को उसकी हत्या की गई होगी। शरीर और चेहरे पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। पुलिस पता लगा रही है कि रात में शुभम किसके साथ था। इधर पुलिस का कहना है कि मृतक शुभम का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर कई केस दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में आपसी रंजिश के चलते हत्या की बात की आशंका जता रही है। टीआई शशिकांत चौरसिया के अनुसार सोमवार सुबह मंदिर के ओटले पर शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस का दल भी वहां पहुंचा। आसपास के लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त हुई है। जांच कर रहे हैं, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन


पत्थरों से कुचलकर की हत्या
इसी तरह एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस का मानना है कि पशु चोरी के शक में हत्या की गई है क्योंकि मौके से दो पशु भी बंधे मिले हैं। मृतक का नाम महेंद्र पिता कालूसिंह भाटी (40) निवासी गांधी नगर है। वह घरवालों से अलग मंदिर के पास ही रहता था। पुजारी ने मृत अवस्था में देख पुलिस को सूचना दी। उसे पत्थरों से कुचला गया था।  पुलिस के मुताबिक महेंद्र पर हत्या का केस भी दर्ज था। कुछ लोगों ने बताया वह लोगों के पशु बाड़े में बांध लेता था। इस बात पर उसका अक्सर विवाद होता रहता था। जिस जगह शव मिला वहां भी पशु बंधे हुए हैं। उसके भाई बल्ली उर्फ परमानंद ने बताया पशु कालूसिंह के ही है। कालू बोहरा कॉलोनी के पास ही पशु बांधता था। उसका किसी से विवाद भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed