फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   two held in Indore for forcing minors to convert religion public sent accused to the police station

दो किशोरियों पर धर्म परिवर्तन व शादी करने का बना रहे थे दबाव, पब्लिक ने कुटाई कर आरोपियों को भेजा थाने 

Sun, 28 Feb 2021 04:29 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, इंदौर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 28 Feb 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
two held in Indore for forcing minors to convert religion public sent accused to the police station
इंदौर में दो किशोरियों से जबरन धर्म परिवर्तन कराने की हुई कोशिश - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के इंदौर में दो नाबालिग लड़कियों से जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि दो आरोपी अपनी कार में लड़कियों के साथ छेड़खानी भी कर रहे थे, जिसकी वजह से पब्लिक ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई कि दोनों आरोपी लड़कियों पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे थे। ऐसे में शनिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह मामला इंदौर के जाम गेट मंडलेश्वर का है। पुलिस ने बताया कि सोहेल और हसन दो नाबालिग लड़कियों को अपनी गाड़ी में बैठाकर जन्मदिन मनाने के लिए इंदौर से मंडलेश्वर ले गए थे। रास्ते में युवकों ने दोनों लड़कियों के साथ गाड़ी में ही छेड़खानी की। जब लड़कियों ने विरोध किया तो उन्हें डराया धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों लड़कों को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों की भीड़ ने पहले तो लड़कों को जमकर पीटा और बाद में उन्हें मंडलेश्वर थाना पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों लड़कियां स्कूल में इन्हीं लड़कों के साथ पढ़ाई करती हैं। इन सभी के बीच में पहले से दोस्ती और जान पहचान है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की बातों में आकर नाबालिग बच्चियां उनके साथ जन्मदिन मनाने के लिए चली गई थीं। इसके बाद आरोपी लड़कियों पर धर्म परिवर्तन करके शादी करने के लिए दबाव बनाने लगे थे।


पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सोहेल और हसन के तौर पर की गई है। दोनों के खिलाफ 'धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020' के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा आरोपियों पर पाक्सो एक्ट में भी मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed