फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   two crpf jawans held for making video clip of woman on train

युवती का वीडियो बनाते पकड़े गए CRPF के जवान

Sun, 14 Jul 2013 07:26 PM IST
भोपाल/एजेंसी
भोपाल/एजेंसी Updated Sun, 14 Jul 2013 07:26 PM IST
विज्ञापन
two crpf jawans held for making video clip of woman on train

सीआरपीएफ के दो जवानों को ट्रेन में युवती की वीडियो क्लिप बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार को 23 वर्षीय युवती दक्षिण एक्सप्रेस (हजरत निजामुद्दीन-हैदराबाद) ट्रेन के कोच नंबर एस-10 में विदिशा से चढ़ी।

इसी कोच में सीआरपीएफ के जवानों का एक ग्रुप भी सफर कर रहा था। उनमें से एक ने अपने मोबाइल फोन से युवती की वीडियो क्लिप बनानी शुरू कर दी।

जब महिला को शक हुआ था, तो उसने विरोध किया और कथित तौर पर वीडियो बना रहे कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार से उसकी झड़प हो गई। युवती ने कांस्टेबल के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की।

इसी बीच दिनेश कुमार ठाकुर के रूप में पहचाने गए एक अन्य जवान ने कथित तौर पर युवती के साथ मारपीट की जबकि दूसरे ने मोबाइल से वीडियो क्लिप डिलीट कर दी।

इस बीच अन्य यात्री भी बीच बचाव में आ गए और उन्होंने कुछ जवानों का सामान भी बाहर फेंक दिया। जैसे ही ट्रेन भोपाल के पास निशातपुरा यार्ड में पहुंची, किसी ने चेन खींच कर ट्रेन को रोक दिया।
विज्ञापन


ट्रेन करीब आधे घंटे तक यहां ठहरी रही, इसके बाद जीआरपी के आने के बाद ट्रेन को चलाया गया।

भोपाल पहुंचने के बाद धर्मेंद्र और दिनेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों को जमानत मिल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed