फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two communities clash in Raisen: Clash over a petty issue, 1 killed, more than 30 injured

रायसेन में दो समुदाय भिड़े: गली से निकलने की बात पर खूनी संघर्ष, 1 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Sat, 19 Mar 2022 05:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 19 Mar 2022 05:46 PM IST
सार

रायसेन में गली से निकलने की मामूली बात पर दो समुदायों में शुक्रवार रात खूनी संघर्ष हो गया। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 से ज्यादा घायल हो गए। कई घायलों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाके में 4 थानों की पुलिस को लगाया गया है।

विज्ञापन
Two communities clash in Raisen: Clash over a petty issue, 1 killed, more than 30 injured
रायसेन में दो पक्षों में विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में गली से  निकलने की मामूली बात पर दो समुदाय में शुक्रवार रात को खूनी संघर्ष हो गया, जो आगजनी में तब्दील हो गया। इस दौरान गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। कई घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाके में 4 थानों की पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन

 
रायसेन जिले के सिलवानी थाना के तहत चंदपुरा खमरिया ग्राम की गली से आदिवासी समाज के दो युवक निकल रहे थे। उनकी समुदाय विशेष के युवकों से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। कुछ देर में दोनों तरफ से ही बड़ी संख्या में लोग लाठी और हथियार लेकर जमा हो गए। दुकानें और गाड़ियों में आगजनी की घटना हुई। इस पर दूसरे पक्ष की तरफ से गोली चलाई गई। गोली के छर्रे से बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। इसमें 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। राजू नाम के एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बड़ी संख्या में घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए चार थानों का पुलिस बल तैनात किया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। आईजी दीपिका सूरी, कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकास शाहवाल मौके पर हैं। पुलिस ने आरोपियों को एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले में हुई वारदात के घायलों से स्वास्थ्य का हालचाल पूछा। हमीदिया अस्पताल में भर्ती घायलों से बातचीत की। परिजनों से भी भेंट की। चौहान ने मृतक परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता और तीन गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed