{"_id":"5e5b4d638ebc3ec74f2b18c1","slug":"two-cargo-trains-carrying-coal-collide-in-singrauli-loco-pilot-and-assistant-loco-pilot-are-trapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: सिंगरौली में आपस में टकराई दो मालगाड़ी, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: सिंगरौली में आपस में टकराई दो मालगाड़ी, तीन की मौत
Sun, 01 Mar 2020 11:21 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
आपस में टकराईं दो कोयला मालगाड़ी
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के सिंगरौली में दो मालगाड़ियों के बीच रविवार को तड़के टक्कर हो गई पुलिस के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बैढ़न थाना क्षेत्र इलाके के रिहंद नगर में एक मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही थी। वहीं दूसरी मालगाड़ी खाली लौट रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एनटीपीसी और स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई।
विज्ञापन
दोनों मालगाड़ियों की रफ्तार बहुत तेज थी। जिसके कारण आपस में टकराने से अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सीआईएसएफ, एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: 2 cargo trains carrying coal collide in Singrauli. Loco pilot and assistant loco pilot reported to be trapped. Rescue operation by NTPC team and police is underway. pic.twitter.com/QxYd3DhsRU
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 1, 2020
टक्कर के बाद कोयले से भरी मालगाड़ी का एक डिब्बा खाली मालगाड़ी के इंजन पर गिर गया। बताया जा रहा है कि इंजन में तीन ड्राइवर सवार थे। तीनों को अभी निकाला नहीं गया है। बोगी से कोयला खाली कराने के बाद एनटीपीसी की दो भारी क्रेन बोगी को उठाने की कोशिश कर रही हैं। यह पहली बार है जब इस ट्रैक पर इस तरह का हादसा हुआ है।
इस रेलवे ट्रैक का उपयोग कोयला लाने और ले जाने वाली मालगाड़ियों के लिए ही होता है। इसमें एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है की कैसे एक ही रेल ट्रैक पर दो मालगाड़ियों को जाने की इजाजत दी गई।
भारतीय रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने कहा, 'यह स्पष्ट किया जाता है कि यह भारतीय रेलवे प्रणाली में हुई दुर्घटना नहीं है। दुर्घटना मैरी गो राउंड सिस्टम में हुआ जिसका मालिकाना हक और संचालन रिहांद, एनटीपीसी करती है। एनटीपीसी के अनुरोध पर भारतीय रेलवे सभी तरह का सहयोग प्रदान कर रही थी।'
