फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two accused arrested for robbery incidents in Rewa city, mobile, cash recovered

MP News: रीवा शहर में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए मोबाइल, नगदी बरामद

Fri, 17 Mar 2023 08:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 08:44 AM IST
सार

रीवा शहर में अलग-अलग जगहों पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल, नकदी बरामद की गई है।

विज्ञापन
Two accused arrested for robbery incidents in Rewa city, mobile, cash recovered
लूट के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा पुलिस टीम ने शहर में लूट की घटना करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार किया है। रीवा डीआईजी नवनीत भसीन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनकर, नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक हितेन्द्रनाथ शर्मा, थाना प्रभारी समान निरीक्षक सुनील गुप्ता और उप निरीक्षक गौरव मिश्रा सायबर सेल और टीम ने शहर में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी दिव्यांशू नीरथ, ओमप्रकाश पटेल उर्फ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ऑटो में बैठ कर एक महिला रेलवे स्टेशन जा रही थी, इसी बीच रास्ते में ढेकहा तिराहा के आगे महिंद्रा एजेंसी के पास पीछे से दो मोटर साइकिल सवार लड़के आये और महिला का पर्स छीनकर भाग गये, पर्स के अन्दर नगदी 80 हजार रुपये एवं वीवो कम्पनी का मोबाइल फोन तथा एक सैमसंग कम्पनी का टैबलेट तथा अन्य कागजात एटीएम कार्ड आदि होना बताया गया था। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान घटना स्थल से व शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरे दोनों लड़कों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। सीसीटीवी फुटेज, सायबर सेल, तथा मुखबिर की मदद से दोनों आरोपियों की पुष्टि होने पर दोनों से शहर में हो रही घटनाओं के संबंध मे पूछताछ की गई जिन्होंने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, विभिन्न घटना में लूटे गये मोबाइल फोन व नगदी बरामद किया गया है । इसी तरह की तीन घटनाएं थाना समान अंतर्गत और थाना सिविल लाईन अंतर्गत एक घटना करना भी आरोपियों ने कबूल किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed