फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Truck parked on the roadside in Satna killed three one seriously injured referred to Jabalpur

Accident:सतना में सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसे दो बाइकों पर सवार चार लोग, तीन की मौत, एक गंभीर

Fri, 03 Feb 2023 10:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 10:52 AM IST
सार

सतना में सड़क किनारे खड़े ट्रक ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मझगवां भट्टा ग्राम के पास की है। 

विज्ञापन
Truck parked on the roadside in Satna killed three one seriously injured referred to Jabalpur
सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवां भट्टा के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़े ट्रक से दो अलग-अलग बाइक सवार जा भिड़े। घटना में दोनों बाइकों पर सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय जबलपुर भेजा गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


खड़े ट्रक में सबसे पहले बाइक सवार अवधेश चौधरी और विवेक चौधरी जा घुसे। ये सतना से खामा खूजा ग्राम की ओर जा रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोठी कस्बे से शादी का कार्ड बांट कर सतना की ओर आ रहे बाइक सवार रामनरेश बुनकर और रामप्रकाश कुशवाहा भी उसी खड़े ट्रक में जा घुसे। घटना में रामनरेश बुनकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं, घायल रामप्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया।

आधी सड़क घेर कर खड़ा था ट्रक
चित्रकूट-कोठी स्टेट हाईवे सड़क पर खड़ा उक्त ट्रक पास के ही एक मिलर से निकल कर आया था। चालक ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर वहां से कहीं गया था। बताया गया है कि ट्रक आधी से अधिक सड़क को घेर कर खड़ा था। इसकी वजह से तीन लोगों की जान चली गई। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे। पुलिस आगे भी जांच में जुटी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed