{"_id":"6363ac3742c9610380555d96","slug":"truck-crushed-the-child-going-to-leave-the-cattle-with-the-father-in-damoh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: पिता के साथ मवेशी छोड़ने जा रहे बच्चे को ट्रक ने कुचला, दोनों पैर के ऊपर से गुजरा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: पिता के साथ मवेशी छोड़ने जा रहे बच्चे को ट्रक ने कुचला, दोनों पैर के ऊपर से गुजरा, हालत गंभीर
Thu, 03 Nov 2022 05:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 03 Nov 2022 05:26 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में सड़क हादसा हुआ है। गुरुवार सुबह दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर मवेशी छोड़ने जा रहे बच्चे को ट्रक ने कुचल दिया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बच्चे को ट्रक ने कुचला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले में जबेरा थाना के सिग्रामपुर गांव में गुरुवार सुबह दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर पिता के साथ मवेशी छोड़ने जा रहे बेटे को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया और दोनों पैरों के ऊपर से ट्रक निकल गया। मासूम को घायल अवस्था में जबेरा अस्पताल लाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सिग्रामपुर निवासी सुरेंद्र चक्रवती अपने बेटे पारस मणि चक्रवर्ती (7) के साथ गाय छोड़ने के लिए जा रहा था। टगरा मोहल्ला से निकलते समय दमोह से जबलपुर की ओर आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से मासूम को टक्कर मार दी। उसके दोनों पैर पहिए के नीचे आ गए और ट्रक ऊपर से निकल गया। सिग्रामपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
