{"_id":"65d0d8d49942598e6309de4a","slug":"troubled-by-online-game-addiction-young-man-commits-suicide-in-vidisha-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, ऑनलाइन गेम के चक्कर में गंवाए लाखों रुपये, नहीं छूटी लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, ऑनलाइन गेम के चक्कर में गंवाए लाखों रुपये, नहीं छूटी लत
Sat, 17 Feb 2024 09:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 17 Feb 2024 09:33 PM IST
सार
ऑनलाइन गेम के चक्कर में युवक पर 6 से 7 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। जिसे उसके परिजनों ने चुकाया था। लेकिन, इसके बाद बाद भी उसने गेम खेलना बंद नहीं किया था। आशंका है कि इसी लत से परेशान होकर उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में रहने वाले एक 20 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह ऑनलाइन गेम की लत का शिकार था। वह, लाखों रुपये गेम में गंवा चुका था। माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने जान दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पास का है। यहां रहने वाले मनीष नायक (20) ने फांसी लगाकर जान दे दी। मनीष के पिता सुनील नायक एसएटीआई कॉलेज में डायरेक्टर के भृत्य के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग के कारण मनीष पर 6 से 7 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। जिसे उसके परिजनों ने चुकाया था। लेकिन, इसके बाद बाद भी उसने गेम खेलना बंद नहीं किया था। दो-तीन दिन पहले उसने बैंक से रुपये निकालकर ऑनलाइन गेम पर लगाए थे, जिन्हें भी वह हार गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आशंका है कि इसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सिविल लाइन केस दर्ज मामले की जांच कर रही है।
