{"_id":"654cb1f8d2ad27ff0e0c9d75","slug":"trolley-driver-crushed-two-including-a-woman-in-malhargarh-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: मल्हारगढ़ में हिट एंड रन का मामला, ट्राला चालक ने महिला सहित दो को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: मल्हारगढ़ में हिट एंड रन का मामला, ट्राला चालक ने महिला सहित दो को कुचला
Thu, 09 Nov 2023 03:48 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 09 Nov 2023 03:48 PM IST
सार
Mandsaur: मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सामने आया है। यहां ट्राला चालक ने गलत साइड आकर ढाबे के अंदर बैठे लोगों को कुचल दिया। घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
मल्हारगढ़ में हिट एंड रन का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हिट एंड रन का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के ग्राम सूंठोद-बरखेड़ा पंथ के बीच ट्राला चालक ने गलत साइड आकर ढाबे के अंदर बैठे लोगों को कुचल दिया। घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना में ढाबा संचालक की पत्नी और पुत्र को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां दोनों का उपचार चल रहा है। बता दें कि हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद महिला का शव ट्राले के पहियों के बीच फंस गया था। शव को निकालने में काफी मशक्कत करना पड़ी। हादसे में यहां बंधी एक बकरी और पाड़ी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
मल्हारगढ़ थाना प्रभारी राजेन्द्र पंवार ने बताया कि ट्राला क्रमांक जीडी 1667 के चालक ने गलत साइड से ग्राम सूंठोद से बरखेड़ा पंथ के बीच पेट्रोल पंप के पास स्थित रामचंद भाटि के ढाबे में ट्राला घुसा दिया। हादसे में ट्राले के पहिए के नीचे दबने से वहां पर काम करने वाली महिला कालीबाई सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ढाबा संचालक की पत्नी और पुत्र को गंभीर चोंटे आई है। इतना ही नही यहां बंधी एक बकरी और पाड़ी की भी इस हादसे में मौत हो गई। जबकि बाइक क्रमांक एमपी 14 एमडी 1349 हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
चालक के खिलाफ केस दर्ज
घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के दौरान ट्राला चालक कूदकर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्राला जब्त कर चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि ढाबा संचालक का 12 बजे के करीब किसी ट्रक वाले से विवाद हुआ था। ऐसे में घटना सुनियोजित होने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। ऐसे में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
