फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Triple Murder: Killed wife and two children in Ratlam and buried them at home, revealed after two months

Triple Murder: दो माह पहले पत्नी और दो बच्चों को मारकर घर में दफनाया, पुलिस ने खोदकर निकाले तीनों कंकाल

Sun, 22 Jan 2023 07:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 07:14 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के रतलाम से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और शवों को घर में ही गाड दिया। पुलिस ने घर में खुदाई कर तीनों शव बरामद कर लिए हैं। साथ ही आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
Triple Murder: Killed wife and two children in Ratlam and buried them at home, revealed after two months
रतलाम के इस घर में से तीन शव मिले हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम में रविवार शाम नृशंस हत्याकांड का खुलासा हुआ। यहां एक रेलकर्मी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर घर के बरामदे में में ही शवों को गाड़ दिया था। घटना के लगभग दो माह बाद पुलिस को लोगों की शिकायत के बाद शंका हुई। पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ कर घर में खुदाई की तो पत्नी और बच्चों के कंकाल बाहर निकल आए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना शहर के विंध्यवासिनी कॉलोनी की है। यहां रहने वाले रेलकर्मी सोनू बोरासी ने पत्नी निशा, चार साल की बेटी खुशी और सात साल के बेटे अमन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और फिर घर में ही गड्ढा खोदकर तीनों के शव दफना दिए। हाल ही में पुलिस को शंका होने पर पुलिस ने जब इस से पूछताछ की तो पहले टालमटोल करता रहा लेकिन जब पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया तो सोनू ने पूरी कहानी बयां कर दी।
विज्ञापन

 

Triple Murder: Killed wife and two children in Ratlam and buried them at home, revealed after two months
जिस घर में पत्नी-बच्चों को दफनाया, उसी में सजा रखी थी उनकी तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
डीएनए जांच से पता लगाएंगे
पुलिस ने दोपहर में प्रशासनिक अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम की उपस्थिति में विंध्यवासिनी कॉलोनी स्थित सोनू के घर पर पहुंचकर खुदाई शुरू की तो पत्नी और बच्चों के कपड़ों के साथ कंकाल निकल आए। पुलिस ने तीनों कंकाल मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। पुलिस की मानें तो डीएनए जांच के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकेगा कि जो कंकाल मिले हैं वे आरोपी की पत्नी और बच्चों के ही हैंं।
 

Triple Murder: Killed wife and two children in Ratlam and buried them at home, revealed after two months
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
कारणों का लगाया जा रहा पता
बताया जा रहा है कि निशा से उसकी दूसरी शादी हुई थी। सोनू की रेलवे नौकरी भी पिता के स्थान पर अनुकंपा में हुई थी। वह रेलवे में गैंगमैन के पद पर पदस्थ है। पुलिस की मानें तो पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या के कारणों के संबंध में पूछताछ कर रही है। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और मकान को भी सील कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी जिसे देख बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed