फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tricolor Yatra will go from Mansarovar in Chhindwara to the village of martyr Bharat Yaduvanshi

Chhindwara: मानसरोवर से शहीद भारत यदुवंशी के गांव तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, मंत्री कमल पटेल भी होंगे शामिल

Fri, 12 Aug 2022 10:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 12 Aug 2022 10:23 AM IST
सार

जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल 12 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे जिले में पहुंचेंगे, जिसके बाद दोपहर 1 बजे श्री बड़ी माता मंदिर में पूजन कर भुजलिया मेले का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
Tricolor Yatra will go from Mansarovar in Chhindwara to the village of martyr Bharat Yaduvanshi
छिंदवाड़ा में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा मानसरोवर कांप्लेक्स से शहीद भारत यदुवंशी के ग्राम रोहना तक जाएगी। तिरंगा यात्रा में जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल भी शामिल होंगे और अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल 12 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे जिले में पहुंचेंगे, जिसके बाद दोपहर 1 बजे श्री बड़ी माता मंदिर में पूजन कर भुजलिया मेले का शुभारंभ करेंगे। भुजलिया जुलूस के शुभारंभ के  बाद आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर दोपहर 2 बजे मेजर शहीद अमित ठेंगे की प्रतिमा मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा मोटर साइकिल से मेजर शहीद अमित ठेंगे प्रतिमा से प्रारंभ होकर चंदनगांव, श्रीराम कॉलोनी, भरतादेव रोड, पाठाना होते हुए गुरैया खंडेरा चौक से होते हुए रोहना शहीद भरत यदुवंशी के निवास शंकरखेड़ा रोहना तक जाएगी, जहां श्रद्धांजलि अर्पित कर तिरंगा यात्रा का समापन होगा। यात्रा के बाद शाम 4 बजे जिला भाजपा कार्यालय में जिला प्रबंध समिति की बैठक होगी। साथ ही प्रभारी मंत्री कमल पटेल शुक्रवार शाम को 5:00 बजे भुजलिया जुलूस में भी शामिल होंगे। कोरोना महामारी के चलते बीते 2 साल से भुजलिया पर्व साधारण तरीके से मनाया जा रहा था, इस साल प्रतिबंध हटने के बाद इसे व्यापक रूप से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed