{"_id":"63f34a0dd7241fea310d9979","slug":"tractor-trolley-full-of-devotees-overturned-in-sheopur-four-people-died-15-people-were-injured-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: श्योपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चार लोगों की मौत, 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: श्योपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चार लोगों की मौत, 15 लोग घायल
Mon, 20 Feb 2023 03:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 20 Feb 2023 03:53 PM IST
सार
मनीष यादव DSP हेड क्वार्टर ने बताया कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 15 से 20 लोग घायल हो गए हैं। ये सभी श्रद्धालु सुंडी गांव में हो रही भागवत कथा के कार्यक्रम से लौट रहे थे।
विज्ञापन
श्योपुर में हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्योपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की घटना सामने आई है। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। उनमें पांच लोगों की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल रधुनाथपुर पुलिस ने मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली में 30 से 35 श्रद्धालु सवार थे। सभी श्रद्धालु मुरैना के टेट्रा थाना क्षेत्र के कैमरा कलां गांव के केवट समाज से बताए जा रहे हैं। वे सुंडी गांव में भागवत कथा के भंडारा कार्यक्रम शामिल होने आए थे। सोमवार सुबह को लौटते समय श्योपुर मुरैना हाइवे पर श्यामपुर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया। इस हादसे में दो महिला रेखा, कंपूरी बाई, दो पुरुष हाकिम और संजीव समेत चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मनीष यादव DSP हेड क्वार्टर ने बताया कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 15 से 20 लोग घायल हो गए हैं। ये सभी श्रद्धालु सुंडी गांव में हो रही भागवत कथा के कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी हादसा हुआ है, फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
