{"_id":"64789ae97253efdd01042232","slug":"tourists-were-thrilled-to-see-the-cub-in-the-lock-zone-of-bandhavgarh-tiger-reserve-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: गर्मी में बाघ ने तालाब में जमाया डेरा, ताला जोन के जंगल में शावक को देख रोमांचित हुए पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: गर्मी में बाघ ने तालाब में जमाया डेरा, ताला जोन के जंगल में शावक को देख रोमांचित हुए पर्यटक
Thu, 01 Jun 2023 06:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 01 Jun 2023 06:51 PM IST
सार
उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला जोन में गर्मी से बेचैन शावक ठंडक पाने के लिए पानी के तालाब का रुख कर रहे हैं। पर्यटकों को तालाब में बैठे शावक के दीदार का मौका मिला।
विज्ञापन
तालाब में बैठा शावक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
बढ़ते तापमान के बाद वन्य प्राणी भी गर्मी से परेशान हैं। बाघ के बाद शावक भी ठंडक के लिए तालाब में अपना डेरा जमाए दिखाई दे रहे हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ताला जोन में पर्यटक जब जंगल में सफारी कर रहे थे तभी एक शावक जंगल में बने तालाब में डेरा जमाकर बैठा हुआ था। और पर्यटकों की हलचल के बाद भी नहीं उठा।
विज्ञापन
सोमवार को पर्यटक ताला जोन में सफारी मे जंगल प्राकृतिक सुंदरता और वन्य प्राणियों को के दीदार के लिए वन मार्गों में शेयर कर रहे थे। इसी दौरान जंगल के बीच बने तालाब में एक शावक पानी में बैठकर आनंद ले रहा था। गर्मी से बेचैन शावक ठंडक पाने के लिए पानी के तालाब का रुख कर रहे हैं। शावक को तालाब में बैठा देख पर्यटक काफी रोमांचित हुए। पर्यटकों ने इस नजारें की तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर ली।
विज्ञापन
पर्यटकों की हलचल के बाद भी शावक पानी से बाहर नहीं निकला, बल्कि और आराम के साथ पानी में बैठ गया। शावक का अंदाज देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। तालाब में बैठा ये शावक ताला जोन की मशहूर बाघिन चक्रधारा का आठ माह का शावक था। बाघिन ने अपनी टेरिटरी ताला जोन का जंगल बना रखी है।
विज्ञापन
