फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Today PM Narendra Modi to attend Ashara Mubaraka in Indore live updates

पीएम मोदी ने कहा अशरा मुबारक, सबको साथ लेकर चलता है बोहरा समाज

Fri, 14 Sep 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Fri, 14 Sep 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Today PM Narendra Modi to attend Ashara Mubaraka in Indore live updates
वोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के साथ पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय संस्कृति की विशेषता का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हैं और यही खासियत दूसरे देशों से उन्हें अलग पहचान देती है।दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से भेंट के लिये इंदौर पहुंचे मोदी ने कहा कि हमें अपने अतीत पर गर्व और वर्तमान पर विश्वास है तथा हम में उज्ज्वल भविष्य को लेकर आत्मविश्वास और संकल्प भी है।

विज्ञापन


शनिवार से ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा शुरू हो रहा है। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश खुले में शौच की बुरी प्रवृत्ति से जल्द मुक्त होगा। साथ ही उन्होंने देश की जनता से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। यहां स्थित दाऊदी बोहरा समाज की मस्जिद में समुदाय के धर्मगुरु के नौ दिवसीय प्रवचन का कार्यक्रम बुधवार से शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री के दौरे के लिये सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने शुक्रवार हजरत इमाम हुसैन की शहादत के स्मरणोत्सव ‘अशरा मुबारका’कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बोहरा समाज के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी प्रवचन कार्यक्रम में कोई प्रधानमंत्री शामिल हो रहा है। शिवराज सरकार ने सैफुद्दीन को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा, उज्जैन कभी भूल नहीं सकता। मुझे सैय्यदाना साहब से मिलने का मौका मिला। उन्होंने मेरा हाथ चूमा वो स्पर्श आज भी मेरे साथ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जीएसटी, इनसॉल्वेंली और बैंकरप्टसी कोड जैसे अनेक कानूनों के माध्यम से ईमानदार कारोबारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। देश का व्यापारी और कारोबारी अर्थव्यवस्था की रीढ है। वो देश में रोज़गार पैदा करने वाली महत्वपूर्ण ईकाई है। उसको जितना प्रोत्साहन संभव है दिया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा, कल से स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा शुरु हो रहा है। मैं कल खुद देश के स्वच्छाग्रहियों, समाज में स्वच्छता के प्रति जनजागरण करने वाले आप जैसे नागरिकों, धर्मगुरुओं, कलाकारों, उद्यमियों, यानि समाज के हर वर्ग के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करुंगा।

मोदी ने कहा कि चार साल पहले केवल 40 प्रतिशत घरों में ही शौचालय थे। हमारी माता-बहनों को काफी तकलीफ होती थी। इतने कम समय में यह संख्या 90 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। बहुत जल्द कदेश खुद को खुले में शौच से मुक्त कर देगा। इंदौर स्वच्छता आंदोलन का अगुवा है। मैं इंदौर के सभी नागरिकों को, यहां के प्रशासन को, यहां के मुख्यमंत्री को, उनकी टीम को हृद्यपूर्ण अभिनंदन करता हूं। आज हम जिस इंदौर शहर में जुटे हैं, ये तो स्वच्छता के इस आंदोलन का अगुवा है। इंदौर निरंतर स्वच्छता के पैमाने पर देशभर में नंबर 1 रहा है। इंदौर ही नहीं भोपाल ने भी इस बार कमाल किया है।

उन्होंने कहा कि गरीब और जरुरतमंदो को घर देने का बीड़ा जो आपने उठाया है वह सराहनीय है। मुझे बताया गया है कि आपके प्रयासों की वजह से 11,000 लोगों को अपना घर मिला है। अब तक एक करोड़ से अधिक भाई-बहनों को सरकार ने घर की चाबी सौंपी है। बाकी घरों पर तेज गति से काम चल रहा है।  प्रधानमंत्री ने कहा, इमाम हुसैन के पवित्र संदेश को आपने अपने जीवन में उतारा है और दुनिया तक उनका पैगाम पहुंचाया है। हम पूरे विश्व को एक परिवार मानने वाले, सबको साथ लेकर चलने की परंपरा को मानने वाले लोग हैं।

दाउदी बोहरा समाज की प्रशंसा करते हुए पीएम ने कहा कि यह समाज कोशिश कर रहा है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। आप दर्जनों अस्पताल चला रहे हैं। देश में पहली बार सरकार ने स्वास्थ्य को इतनी अहमियत दी है।  गुजरात सरकार के दौरान आप लोगों ने मेरा साथ दिया। बोहरा समाज शांति का संदेश देता है। कुछ सालों पहले कुपोषण से लड़ने के लिए गुजरात सरकार के दौरान मैंने सहयोग मांगा था जिसे उन्होंने हाथोंहाथ लिया और मेरा सहयोग किया। 


पीएम मोदी ने कहा, महात्मा गांधी और सैयदना की मुलाकात ट्रन में हुई और दोनों के बीच निरंतर संवाद होता रहा। दांडी यात्रा के दौरान महात्मा गांधी सैयदना साहब के घर सैफी विला में ठहरे थे। आजादी के बाद सैयदना साहब ने इस विला को देश को समर्पित कर दिया था। यहां मुझे अपनापन महसूस होता है। आज भी मेरे दरवाजे आपके परिवारजनों के लिए हमेशा खुले रहते हैं। पीएम मोदी ने इमान हुसैन को याद किया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने अमन और शांति के लिए शहीद हुए थे। शांति, सद्भाव, सत्याग्रह और राष्ट्रभक्ति के प्रति बोहरा समाज की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। अपने देश से अपनी मातृभूमि के प्रति सीख अपने प्रवचनों से देते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed