फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   To convey her point the woman climbed to the tower in madhya pradesh bhopal fallen down

और अपनी बात मनवाने के लिए महिला चढ़ गई टावर पर, बचाने वाले के संग गिरी

Wed, 03 Oct 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 03 Oct 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
To convey her point the woman climbed to the tower in madhya pradesh bhopal fallen down
टावर पर चढ़ी महिला
अभी तक खबरें आती थीं कि एक पुरुष अपनी कई सारी मांगों के साथ टावर पर चढ़ गया और उसे बचाने में प्रशासन का पूरा महकमा लगा लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है। इस बार टावर पर चढ़ने वाली महिला है।  
विज्ञापन


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को एक प्रदर्शन के दौरान एक महिला टावर पर चढ़ गई जिसके बाद पूरा प्रशासन घबरा गया। आनन फानन में उसे बचाने के लिए कुछ लोग टावर पर चढ़ गए लेकिन महिला ने टावर पर उनके साथ हाथा-पाई शुरू कर दी जिसके बाद महिला टावर से गिरकर घायल हो गई। 
विज्ञापन


भोपाल में आशा की कार्यकर्ता न्यूनतम वेतन बढ़ाए जाने को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं कि तभी एक महिला वहां पास ही बने टावर पर चढ़ गई। उसे टावर पर चढ़ा देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। उचे बचाने के लिए कई लोग टावर पर चढ़ गए। महिला टावर पर ही न उतरने के लिए विरोध करने लगी तभी उसका पैर फिसला और वह ऊंचाई से बचाने वाले के साथ गिरकर घायल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला और उसे बचाने वाले को गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिला की इस हरकत का एक विडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला विरोध स्वरूप वायरलेस टावर पर किस तरह से चढ़ गई। विडियो में देखा जा सकता है कि कई पुलिसकर्मी महिला को बचाने के लिए टावर के चारों ओर से चढ़े हुए हैं।

महिला को किसी तरह नीचे उतारा ही जा रहा था कि महिला का पैर फिसला और उन्हें जिस आदमी ने पकड़ा था वह दोनों ही टावर से नीचे गिर पड़े। महिला और उसे बचा रहे उस व्यक्ति को भी चोटें आईं हैं। दोनों का गांधी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed