फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Union Minister 'Khatik's' representative booked for molesting a minor

MP: केंद्रीय मंत्री ‘खटीक’ के प्रतिनिधि पर नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला हुआ दर्ज

Sat, 21 Sep 2024 08:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Sep 2024 08:12 PM IST
सार

MP: टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के अंतर्गत आने वाले शहर के एक मोहल्ले में 7 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के प्रतिनिधि समेत एक अन्य पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Union Minister 'Khatik's' representative booked for molesting a minor
आरोपी भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी आनंद राज ने शनिवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ शहर के रहने वाली नाबालिग के साथ भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि ने 19 सितंबर की शाम 4:00 बजे अपने घर ले जाकर छेड़खानी की। उक्त मामले को लेकर नाबालिग ने 20 सितंबर को घर में परिजनों को अपनी आपबीती बताई। इसके बाद नाबालिग के मां-बाप पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ पहुंचे और आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी ने बताया इसी तरह आरोपी के साले द्वारा भी इसी नाबालिग लड़की के साथ रक्षाबंधन से पहले अपने घर में छेड़खानी की गई है। जिस पर भी साले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में साले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed