{"_id":"66059dc3f3af3034850d4720","slug":"tikamgarh-youth-riding-bike-at-high-speed-crushed-girl-she-died-on-the-spot-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: टीकमगढ़ में तेज गति से जा रहे बाइक सवार युवकों ने बालिका को कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: टीकमगढ़ में तेज गति से जा रहे बाइक सवार युवकों ने बालिका को कुचला, मौके पर मौत
Thu, 28 Mar 2024 10:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 28 Mar 2024 10:11 PM IST
सार
तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार युवकों ने एक बालिका को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बालिका की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के गोवा गांव में एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने आठ वर्षीय बालिका को कुचल डाला, जिसमें बालिका की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बमोरीकला थाना अंतर्गत गोवा गांव में हीरो डीलक्स बाइक क्रमांक एमपी-36 एमएच-5831 पर तीन युवक सवार होकर जा रहे थे। तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे।
विज्ञापन
बता दें कि तभी गोवा गांव की आठ वर्षीय बालिका काजल चौरसिया पुत्री बालमुकुंद चौरसिया को उक्त तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने रौंद डाला, जिसमें बालिका के सिर, कमर की हड्डियां टूट चुकी थी। गंभीर अवस्था में बालिका के परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल टीकमगढ़ लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने बालिका को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, गुरुवार सुबह बालिका के शव का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया। बमोरीकला थाना पुलिस ने मोटर साइकिल को जब्त कर लिया है। वहीं, आरोपी मौके से भाग खड़े हुए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। बताया जाता है कि जिस मोटर साइकिल से दुर्घटना हुई, उसमें रात्रि के समय लाइट नहीं जल रही थी।
विज्ञापन
